कर्नाटक में भाजपा ने दिया धरना, मुख्यमंत्री कुमारस्वामी का इस्तीफा मांगा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 10, 2019

बेंगलुरू। कर्नाटक में भाजपा ने बुधवार को विधान सौध में बुधवार को ‘धरना’ देते हुए मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी का इस्तीफा मांगा। उन्होंने दावा किया कि सत्तारूढ़ कांग्रेस-जद(एस) गठबंधन के 14 विधायकों के इस्तीफे के बाद मुख्यमंत्री ने सदन में बहुमत खो दिया है। पूर्व उपमुख्यमंत्री के एस ईश्वरप्पा समेत राज्य के कई भाजपा नेताओं ने विधान सौध में (महात्मा) गांधी की प्रतिमा के सामने प्रदेश अध्यक्ष बी एस येद्दयुरप्पा के नेतृत्व में प्रदर्शन में भाग लिया।

 

प्रदर्शनकारियों ने ‘‘बहुमत खोने वाली सरकार मुर्दाबाद, कुर्सी पर चिपके रहने वाला मुख्यमंत्री मुर्दाबाद’’ जैसे नारे लगाए। बाद में येद्दयुरप्पा और कई अन्य नेताओं के राज भवन में राज्यपाल वजुभाई वाला से मुलाकात करने की संभावना है और वह उनसे गठबंधन सरकार को भंग करने का अनुरोध करने की संभावना है जो ‘‘बहुमत गंवा’’ चुकी है। भाजपा नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल के अध्यक्ष रमेश कुमार से भी मुलाकात करने की संभावना है।

इसे भी पढ़ें: कर्नाटक राजनीतिक संकट: कांग्रेस और JDS के 10 बागी विधायक पहुंचे सुप्रीम कोर्ट

पूर्व मुख्यमंत्री का राजनीतिक घटनाक्रमों और भाजपा की कार्य योजना के संबंध में पिछले कुछ दिनों से पार्टी के नेताओं के साथ बैठकों का सिलसिला जारी है। भाजपा नेताओं के प्रदर्शन से एक दिन पहले कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल और कांग्रेस विधायक दल के नेता सिद्धरमैया समेत कांग्रेस नेताओं ने गांधी प्रतिमा के समक्ष ‘धरना’ दिया था। उन्होंने भगवा पार्टी पर धन और राजनीतिक बल प्रयोग करके ‘‘अलोकतांत्रिक’’ तरीके से राज्य सरकार को ‘‘अस्थिर’’ करने की कोशिश का आरोप लगाया। 

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस के ''संकटमोचक'' शिवकुमार बागी विधायकों से मिलने मुंबई पहुंचे, पुलिस ने मिलने से रोका

कुमारस्वामी के नेतृत्व वाली कांग्रेस-जद(एस) सरकार को झटका देते हुए गठबंधन के 14 विधायकों ने इस्तीफा दे दिया है। इन 14 विधायकों में से 11 कांग्रेस के और तीन जद(एस) के हैं। अगर बागी विधायकों के इस्तीफे स्वीकार किए जाते हैं तो सत्तारूढ़ गठबंधन बहुमत गंवा सकता है। अध्यक्ष को छोड़कर गठबंधन विधायकों की कुल संख्या 116 (कांग्रेस-78, जद(एस)-37 और बसपा-1) है।

कर्नाटक विधानसभा का मानसून सत्र 12 जुलाई से शुरू होगा।

 

प्रमुख खबरें

Sharad Pawar के हाथ से फिसल रहा Baramati, अजित का बढ़ रहा दबदबा

रायबरेली से नामांकन के बाद बोले राहुल गांधी, बड़े भरोसे के साथ मेरी मां ने मुझे सौंपी परिवार की कर्मभूमि

जीने के लिए केवल कुछ महीने का समय, पत्नी अनीता गोयल को कैंसर, नरेश गोयल की जमानत याचिका पर 6 मई को फैसला

Apple ने भारत में कमाई का बनाया नया रिकॉर्ड, CEO टिम कुक बोले- प्रदर्शन से बहुत खुश हूं