निकाय चुनावों को लेकर भाजपा, शिवसेना ने की चर्चा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 17, 2017

मुंबई। आगामी निकाय चुनावों में गठबंधन को लेकर शिवसेना और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने सोमवार को संयुक्त वार्ता की। शिवसेना सांसद अनिल देसाई ने कहा, ‘‘आज रात प्रारंभिक दौर की वार्ता हुई। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस आने वाले एक या दो दिन में आगे की चर्चा करेंगे।’’

 

देश के सबसे अमीर निकाय बीएमसी के चुनाव में महज 35 दिन शेष हैं और अब तक गठबंधन को लेकर राज्य सरकार के दोनों सहयोगी दलों की ओर से कुछ भी नहीं कहा गया है। वहीं भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि अगर आगामी बीएमसी चुनावों में शिवसेना उनकी पार्टी को 105 सीटें दे देती है तो ऐसे में भाजपा गठबंधन के लिए तैयार है।

 

प्रमुख खबरें

Avatar Fire and Ash Collection | जेम्स कैमरन की अवतार 3 ने दुनिया भर में 750 मिलियन डॉलर का आंकड़ा पार किया, भारत में भी दमदार प्रदर्शन

UP Police Bharti 2026: यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा का बदला नियम, निगेटिव मार्किंग समाप्त, जानिए क्या है नया अपडेट

Arbaaz Khan से तलाक पर मिली थी खूब आलोचना, पर खुद के फैसले पर कायम! Malaika Arora ने बताई जिंदगी की कड़वी सच्चाई

Chitrangda Singh ने Dhurandhar के हिंसक दृश्यों को ठहराया सही! कहा - कभी-कभी हम हो जाते हैं ज़्यादा जजमेंटल