बीजेपी को विवेक अग्निहोत्री से कश्मीर फाइल्स को यूट्यूब पर अपलोड करने के लिए कहना चाहिए: अरविंद केजरीवाल

By रेनू तिवारी | Mar 24, 2022

दिल्ली विधानसभा के बजट सत्र में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राज्य में द कश्मीर फाइल्स को टैक्स फ्री करने की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मांग पर हमला बोला और भाजपा को करारा जवाब दिया। अरविंद केजरीवाल दिल्ली विधानसभा में कहा, "भाजपा को विवेक अग्निहोत्री से इसे यूट्यूब पर अपलोड करने के लिए कहना चाहिए और हर कोई इसे मुफ्त में देखेगा।"

इसे भी पढ़ें: कश्मीरी पंडित डायसपोरा ने RSS के गुमनाम मदद का किया उल्लेख, कहा- संघ की सहायता से जिंदा हैं कई कश्मीरी हिंदू

इससे एक दिन पहले बीजेपी विधायकों ने चल रहे विधानसभा सत्र को बाधित किया और द कश्मीर फाइल्स को टैक्स फ्री करने की मांग की। विधानसभा में बीजेपी को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा, 'कुछ लोगों ने कश्मीरी पंडितों के नाम पर करोड़ों कमाए हैं और आपको सिर्फ पोस्टर लगाने का काम दिया गया है।

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस नेता नाना पटोले ने IPS अधिकारी रश्मि शुक्ला के खिलाफ किया 500 करोड़ का मानहानि का मुकदमा

फिल्म को बिहार, मध्य प्रदेश, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, गुजरात, त्रिपुरा, गोवा और उत्तराखंड सहित कई राज्यों में टैक्स-फ्री कर दिया गया है।

प्रमुख खबरें

Revanth Reddy का दावा: Telangana में 2028 चुनाव में Congress 90 सीट जीतेगी

Tamil Nadu के तिरुचिरापल्ली में भीषण सड़क हादसा, PM Narendra Modi ने जताया दुख

सूखा राहत: NCP SP नागपुर में निकालेगी Tractor March, प्रति हेक्टेयर 1 लाख मुआवजे की मांग

PM Modi से वार्ता करने Delhi पहुंचे Nepal के प्रधानमंत्री Balendra Shah, ऊर्जा और रेल संपर्क पर होगी चर्चा