West Bengal में हिंसा पर भाजपा बोलीं- इसके लिए ममता बनर्जी ज़िम्मेदार, पूरी व्यवस्था असंवैधानिक कामों में लग चुकी है

By अंकित सिंह | Jul 08, 2023

पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव हो रहे है। आज इसके लिए वोटिंग है। हालांकि, राज्य में जबरदस्त तरीके से हिंसा जारी है। दावा किया जा रहा है कि चुनाव संबंधी हिंसा में कम से कम नौ लोग मारे गए है और संपत्तियों को नुकसान पहुंचा है। हिंसा को लेकर सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच वाकयुद्ध छिड़ गया। हिंसा को लेकर भाजपा तृणमूल कांग्रेस पर हमलावर है। पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि TMC के गुंडों और पुलिस की मिलीभगत है इसलिए इतनी हत्या हो रही हैं। ममता बनर्जी हिंसा के लिए ज़िम्मेदार है। 

पूरी व्यवस्था असंवैधानिक कामों में 

पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव पर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि पश्चिम बंगाल में पूरी व्यवस्था असंवैधानिक कामों में लग चुकी है। वहां की सरकार ना तो राज्यपाल के आदेश का सम्मान करती है और ना ही हाई कोर्ट के आदेश का। जब स्थानीय पुलिस और प्रशासन खुद ही पक्षपाती हो जाए और राजनीतिक दृष्टि से काम करे तो इसे संवैधानिक व्यवस्था नहीं कहा जाता है। लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई स्थान नहीं है मगर वहां की सरकार जनाधार खो चुकी है और इसी डर में वो हिंसक प्रवृत्ति अपना रहे हैं।  

इसे भी पढ़ें: 'भाजपा 2022 में पश्चिम बंगाल में नहीं जीत सकी', अभिषेक बनर्जी बोले- वे बदले की राजनीति पर काम कर रहे हैं

हिंसा में कई लोगों की मौत

पश्चिम बंगाल में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए शनिवार को मतदान जारी है और राज्य में चुनाव संबंधी हिंसा में अब तक कई लोग मारे गए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्य के ग्रामीण इलाकों की 73,887 सीटों पर सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ और 5.67 करोड़ लोग लगभग 2.06 लाख उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। अधिकारियों के मुताबिक, कूचबिहार जिले के फलीमारी ग्राम पंचायत में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मतदान एजेंट माधव बिस्वास की कथित तौर पर हत्या कर दी गई। भाजपा ने आरोप लगाया कि जब बिस्वास ने मतदान केंद्र में प्रवेश करने की कोशिश की, तो तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के समर्थकों ने उन्हें रोका और विवाद बढ़ने पर उन्होंने बिस्वास की हत्या कर दी।

प्रमुख खबरें

Signature Global-Lamborghini डील: Gurugram में 4000 करोड़ के रेवेन्यू वाला Luxury प्रोजेक्ट लॉन्च

Delimitation पर Amit Shah की South को गारंटी- एक भी सीट कम नहीं होगी, बढ़ेगा प्रतिनिधित्व

Dragon ने फिर दिखाई अपनी ताकत, China की GDP Growth Rate Q1 में 5% पर पहुंची

Wipro के नतीजे तय करेंगे IT Sector की चाल, Management Commentary और Buyback पर फोकस