By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 06, 2020
जम्मू। भाजपा प्रवक्ता गिरधारी लाल रैना ने कहा है कि कश्मीरी प्रवासी कर्मियों को लेकर केंद्रशासित प्रदेश प्रशासन की ओर से लगातार दिए जा रहे विरोधाभासी बयान ‘‘निराशाजनक’’ हैं और गहरी चिंता का विषय हैं। रैना ने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से अपील की कि वह विस्थापित कर्मियों के लिए कश्मीर घाटी में अस्थायी आवास के निर्माण के पटरी से उतरने के कारणों का पता लगाएं। विधान परिषद के पूर्व सदस्य ने कहा कि जान-बूझकर किए जा रहे भीतरघात से इनकार नहीं किया जा सकता, क्योंकि पुराने अनुभव समुदाय को पुन: आशंकित होने के लिए मजबूत करते हैं।