भाजपा चिन्मयानंद के साथ खड़ी है, मीडिया ने मामले पर आंख मूंद रखी है: आप

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 12, 2019

नयी दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने कानून की एक छात्रा के यौन उत्पीड़न के आरोपी भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयानंद के साथ ‘‘खड़े रहने’’ के लिए बृहस्पतिवार को भगवा पार्टी की आलोचना की और इस मामले पर मीडिया की ‘‘चुप्पी’’ की भी निंदा की। आप के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने पत्रकारों से कहा कि पीड़िता ने चिन्मयानंद के खिलाफ सभी सबूत सौंप दिए हैं लेकिन इसके बावजूद अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

इसे भी पढ़ें: चिन्मयांनद मामले में बोली कांग्रेस, भाजपा के DNA में शामिल है अपराधियों से प्रेम

उसने भाजपा नेता पर बलात्कार का आरोप लगाते हुए दिल्ली पुलिस को भी शिकायत दी। दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उन्हें दक्षिणी जिले में एक पुलिस थाने में शिकायत मिली है जिसे उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष जांच दल को भेज दिया गया है। एसआईटी ने बुधवार को चिन्मयानन्द के वकील से पूछताछ की। 

प्रमुख खबरें

Chirag Paswan ने पटना में कहा, Paper Leak रोकने के लिए सख्त कदम जरूरी

Ghazipur में ANTF और पुलिस ने पकड़ी 2 करोड़ रुपये की हेरोइन, महिला समेत तीन गिरफ्तार

MP में CM Mohan Yadav और Nitin Gadkari शुरू करेंगे सुगम परिवहन सेवा, चलेंगी 351 बसें

एशियाई खेलों की 10m एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे Kamaljeet और Suruchi