मंत्रिमंडल विस्तार और नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बीच प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह ने की राज्यपाल से मुलाकात

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 06, 2021

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार और नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बीच भाजपा उपाध्यक्ष और पार्टी के प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह ने रविवार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात की। सिंह ने राज्यपाल से मुलाकात के बाद संवाददाताओं से बातचीत में नेतृत्व परिवर्तन की संभावना संबंधी सवाल पर कहा ऐसा कुछ नहीं है। उत्तर प्रदेश सरकार और संगठन बहुत मजबूती के साथ चल रहे हैं। देश के अंदर सबसे मजबूत संगठन और सबसे लोकप्रिय सरकार उत्तर प्रदेश में ही काम कर रही है। राज्यपाल से मुलाकात की वजह के बारे में भाजपा उपाध्यक्ष ने बताया कि पार्टी का उत्तर प्रदेश प्रभारी बनने के बाद अभी तक राज्यपाल से मुलाकात नहीं हो पाई थी इसीलिए वह मिलने चले आए। इस सवाल पर कि यह मुलाकात कहीं प्रदेश मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर तो नहीं हुई, सिंह ने कहा, ‘‘यह एक औपचारिक और व्यक्तिगत भेंट थी।’’ 

प्रमुख खबरें

Pakistan के Kohat में मस्जिद के पास भीषण फिदायीन हमला, 15 पुलिसकर्मियों सहित 21 लोगों की मौत

Ayodhya: राम मंदिर चढ़ावा गबन केस के 8 आरोपियों की Judicial Custody 21 सितंबर तक बढ़ी

Bahraich Crime: महिला डॉक्टर बनकर तस्वीरें लीं, 5.20 लाख वसूले, आरोपी गिरफ्तार

नंदीग्राम उपचुनाव में Congress प्रत्याशी Milan Pradhan की गिरफ्तारी पर भड़के Rahul Gandhi