राज्यपाल से मुलाकात के बाद बोले बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष, सरकार बनाने में देरी के कानूनी पहलुओं पर हुई चर्चा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 07, 2019

मुंबई। महाराष्ट्र भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने गुरुवार को राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मिलकर 21 अक्टूबर के चुनाव के बाद सरकार बनाने में देरी के कानूनी पहलुओं पर चर्चा की। राज्यपाल से मिलने वाले भाजपा नेताओं में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल, राज्य सरकार में मंत्री सुधीर मुनगंटीवार और गिरीश महाजन शामिल रहे।

पाटिल ने स्वीकार किया कि भाजपा और शिवसेना के गठबंधन ने सरकार बनाने में सामान्य से अधिक समय लिया।  कोश्यारी से मुलाकात के बाद पाटिल ने पत्रकारों से कहा ‘‘ यह सच है कि महाराष्ट्र में सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए सामान्य से अधिक समय लिया गया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमने मौजूदा स्थिति के कानूनी पहलुओं पर राज्यपाल से चर्चा की। हम अपने नेताओं से चर्चा कर अगले कदम पर फैसला लेंगे।’’ 

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा