3 साल बाद हुई कार्यसमिति बैठक पर बोले बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष, तीन प्रस्ताव हुए पारित

By सुयश भट्ट | Jun 24, 2021

भोपाल। मध्यप्रदेश बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पार्टी संगठन आदर्श संगठन है। इसे और आगे किस तरह बढ़ाया जाए, कार्यसमिति की बैठक में इस बात पर विचार हुआ। संगठन की मजबूती के लिए हमने तय किया है कि हमारे मंडल स्वाबलंबी बनें तथा बूथ अधिक सक्रियता से काम करें, इसे लेकर भी चर्चा हुई और पार्टी नेताओं ने इस बात पर भी अपने विचार प्रस्तुत किए कि कार्यसमिति सदस्य इस काम में किस तरह अपनी भूमिका का निर्वाह कर सकते हैं। प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए काम हो और प्रत्येक काम के लिए कार्यकर्ता तैयार रहे, इसकी योजना बनाने पर भी चर्चा की गई। संगठन तंत्र की मजबूती और कार्यकर्ता को सक्षम बनाने के लिए ई-प्रशिक्षण चल रहा है। 26 तारीख से जिला स्तर के प्रशिक्षण शुरू होंगे। इसे प्रभावी बनाने पर भी विचार हुआ। आने वाले दिनों में पार्टी के कार्यकर्ता केन्द्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का हितलाभ सुनिश्चित कराने की दिशा में एक वॉलिंटियर की तरह काम करेंगे, जिससे कोई भी जरूरतमंद सरकार की योजनाओं से वंचित नहीं रहे। कार्यसमिति की यह पहली बैठक कई मायनों में ऐतिहासिक रही। पहली बार कार्यसमिति की बैठक का आयोजन सेमी वर्चुअल तरीके से किया गया। इस कार्यसमिति में कोविड गाइडलाइन के तहत निर्धारित संख्या में भोपाल में प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दिल्ली से कार्यसमिति का उदघाटन किया। प्रदेश के सभी 57 जिलों से कार्यसमिति सदस्य वर्चुअल तरीके से बैठक में शामिल हुए। शर्मा ने कहा कि बैठक के लिए जिस तरह की तैयारियां की गई थीं और जैसा उत्साह प्रदेश कार्यालय में दिखाई दे रहा था, उसी तरह का वातावरण सभी जिलों में भी था। शर्मा ने कहा कि पं. दीनदयाल जी ने कहा था कि जो संगठन, समाज या संस्था समयानुकूल बदलाव नहीं करते, वो समाप्त हो जाते हैं।

प्रमुख खबरें

Kota में पुनर्मतदान कवरेज के दौरान पत्रकारों से हाथापाई, पुलिस ने FIR दर्ज की

Delhi Police ने Kirti Nagar में 40 लाख की चोरी के आरोप में नौकर विशाल कुमार को पकड़ा

खनिज खोज में तेजी के लिए NITI Aayog ने निजी भागीदारी और आसान नियमों की सिफारिश की

NSE IPO खुलने से पहले जुटाए 6,746 करोड़ रुपये, 17 सितंबर से शुरू होगा 22561 करोड़ का इश्यू