अखिलेश का समाजवाद के बहाने भाजपा पर तंज, कहा- सवाल महज प्रदेश को बचाने का नहीं...

By अनुराग गुप्ता | May 28, 2022

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव ने शनिवार को प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा को समाजवाद क्या उसे उन्हें समझना होगा। इसके साथ ही अखिलेश यादव ने भाजपा पर लोकतंत्र, समाजवाद और धर्मनिरपेक्षता को बर्बाद करने का आरोप लगाया। 

इसे भी पढ़ें: फिर अपनी ही सरकार पर बरसे वरुण गांधी, आंकड़े पेश कर पूछा- 'कहां गया बजट?' 

भाजपा पर बरसे अखिलेश

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा को अभी भी समाजवाद को समझने की जरूरत है क्योंकि सवाल केवल प्रदेश को नहीं बचाना है बल्कि लोकतंत्र, समाजवाद और धर्मनिरपेक्षता को बचाना है। इन सवालों का जवाब भाजपा के पास नहीं है और लगातार भाजपा इन सबको बर्बाद कर रही है।

इसे भी पढ़ें: राज्यसभा के लिए आखिरी वक्त में हटा नाम, अब आजमगढ़ में अखिलेश के छोड़े मैदान को संभालेंगी डिंपल यादव!

इससे पहले अखिलेश यादव ने आरोप लगाया था कि योगी सरकार के विकास के तमाम दावों के उलट उत्तर प्रदेश हर मामले में लगातार गर्त में जा रहा है। उन्होंने कहा था कि सरकार प्रदेश में विकास के तमाम दावे कर रही है मगर सच्चाई से सभी वाकिफ हैं। उन्होंने कहा आज किसी भी आंकड़े में, चाहे वह प्राथमिक शिक्षा हो, मध्याह्न भोजन हो या.... आप नीति आयोग के आंकड़े देखें तो उत्तर प्रदेश लगातार नीचे ही जा रहा है।

प्रमुख खबरें

Jannik Sinner की होगी घुटने की सर्जरी, Australian Open से बाहर होने की आशंका

आंध्र प्रदेश: CM Chandrababu Naidu ने स्वास्थ्य और कृषि में AI तकनीक अपनाने के निर्देश दिए

चोटों के कारण गंवाए 10 से 15 Test मैच, KL Rahul ने समझाई तीनों फॉर्मेट की चुनौती

NIA पूछताछ के बाद Sabina Yasmin का आरोप, राजनीतिक बदले की भावना से बनाया जा रहा निशाना