गुजरात विधानसभा चुनाव जीतने के लिए भाजपा की रणनीति, 100 नये चेहरे उतार सकती है मैदान में

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 13, 2021

अहमदाबाद। गुजरात में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने हाल में जिस तरह मुख्यमंत्री और पूरे मंत्रिमंडल को बदलकर प्रयोग किया, उसी तरह अगले साल विधानसभा चुनाव में भी वह कुछ प्रयोग कर सकती है। इसका संकेत भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सी आर पाटिल ने दिया और कहा कि पार्टी चुनाव में कम से कम 100 नये चेहरे उतार सकती है। गुजरात की 182 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा के पास 112 सीटें हैं। पाटिल ने सोमवार को उत्तरी गुजरात के हिम्मतनगर में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संकेत दिया कि अगले वर्ष कम से कम 30 विधायक ‘सेवानिवृत’ हो जाएंगे और वे नये चेहरे के लिए मार्ग प्रशस्त करेंगे।

इसे भी पढ़ें: कर्नाटक में 2023 के विधानसभा चुनाव मेरे लिए आखिरी होंगे : एच डी कुमारस्वामी

पाटिल ने कहा, ‘‘सहकारी निकायों का चुनाव जीतना महत्वपूर्ण है ताकि हम इन संस्थाओं में कई भाजपा कार्यकर्ताओं को नौकरी दे सकें। केवल कार्यकर्ता ही नहीं, हम नौकरी की आवश्यकता होने पर मतदाताओं को भी समायोजित कर सकते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए मैं सहकारी क्षेत्र से जुड़े भाजपा नेताओं से कहना चाहता हूं कि जब भी आपके संगठन में नई भर्ती की घोषणा की जाए तो कृपया इन लोगों में से उम्मीदवारों का चयन करें। यदि आप अन्य लोगों को नौकरी देते हैं तो आपको (सहकारिता के अगले चुनाव के लिए) पार्टी का नामांकन नहीं मिलेगा।

प्रमुख खबरें

चंडीगढ़ में आयोजित Rodrigues Memorial Seminar में सैन्य विशेषज्ञों ने आर्टिलरी के आधुनिकीकरण पर मंथन किया

राहुल गांधी के मंच पर कॉमेडी, फिर नोएडा शो कैंसल... Pulkit Mani बोले- अंडरग्राउंड होने का समय आ गया

Bigg Boss 20 में ट्रोलर्स पर भड़के Salman Khan, Varun Dhawan और David Dhawan ने किया सपोर्ट

MCX Gold की कीमतों में अगले हफ्ते सीमित दायरे में कारोबार के आसार, विश्लेषकों ने दिए संकेत