UP के Exit Polls से भाजपा गदगद, OP राजभर बोले- बन रही समाजवादी पार्टी की सरकार

By अंकित सिंह | Mar 08, 2022

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव संपन्न हो चुके हैं। 10 मार्च को इसके नतीजे आएंगे। हालांकि एग्जिट पोल आ चुके हैं। एग्जिट पोल में उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से भाजपा की सरकार बनती दिखाई दे रही है। अपने आप में यह 35 सालों के बाद हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा इस बार रिकॉर्ड वापसी करेगी। वहीं समाजवादी पार्टी के अपने दावे हैं। कुल मिलाकर देखें तो एग्जिट पोल को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। समाजवादी पार्टी ने दावा किया है कि भले ही एग्जिट पोल कुछ भी कह रहे हो लेकिन एग्जैक्ट पोल उस के पक्ष में आएंगे। वहीं भाजपा इस एग्जिट पोल से गदगद नजर आ रही है। भाजपा की ओर से उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि भाजपा को इस प्रकार का एग्जिट पोल मिला है, लोगों ने जाति की राजनीति के ऊपर उठकर वोट की। जाति की राजनीति में स्थानीय पार्टियों को फायदा होता... कांग्रेस के बारे में क्या कहें, उनकी गिनती की कुछ सीटें थीं, वही बच जाएं तो बहुत बड़ी बात होगी। दूसरी ओर ओमप्रकाश राजभर ने दावा किया है कि समाजवादी पार्टी की सरकार बन रही है। किसान जब आंदोलन कर रहे थे तब BJP के मंत्री और PM को नहीं दिखा लेकिन वोट मांगने के लिए चले गए। बंगाल में भी ऐसा ही एग्ज़िट पोल दिखाया गया था, कितनी सीटें मिले? दिल्ली, राजस्थान में भी मुंह की खानी पड़ी। आपको बता दें कि ओमप्रकाश राजभर इस बार समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन कर चुनाव मैदान में हैं। वह लगातार अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने की वकालत कर रही है। गौरतलब है कि जन की बात एग्जिट पोल के अनुसार यूपी में बीजेपी को 222 से 260 सीटें मिल सकती है। सपा के खाते में 135 से 165 सीटें मिल सकती है। इंडिया टीवी के एग्जिट पोल में यूपी में बीजेपी गठबंधन को 211 से 225 सीटें मिलने की संभावना है। सपा गठबंधन को 146-160 सीटें मिलने का अनुमान है। न्यूज 24 और चाणक्य के एग्जिट पोल की मानें तो उत्तर प्रदेश में भाजपा 294 सीटों के साथ पूर्ण बहुमत की सरकार बना सकती है। वहीं समाजवादी पार्टी को 105 सीटें मिलती दिखाई दे रही है। आज तक माय ऐक्सेस इंडिया के एग्जिट पोल की माने तो उत्तर प्रदेश में भाजपा जबरदस्त बहुमत के साथ सत्ता में वापसी कर रही है। भाजपा को 288 से 326 सीटों के बीच सफलता मिल सकती है। जबकि समाजवादी पार्टी 71 से 101 सीटें जीतने में कामयाब होगी 3 से 9 सीटें बसपा के खाते में जाएंगी। एबीपी सी वोटर के मुताबिक बीजेपी को 228 से 244 सीटें मिल सकती है, जबकि समाजवादी पार्टी को 132 से 148 सीटें मिलती हुई दिखाई दे रही है।

प्रमुख खबरें

IPL में CSK के नए Bowling Coach बनेंगे Mohit Sharma, CEO ने की पुष्टि

Bihar में Forensic Labs का होगा आधुनिकीकरण, गृह विभाग ने बनाई विशेष रणनीति

Asian Games Cricket: बारिश से Nepal मैच रद्द, Semifinal में Sri Lanka और India की होगी टक्कर

एयरस्पेस बंद कर बहुत अकड़ में था पाकिस्तान, उसी के दोस्त से भारत ने निकाल लिया जुगाड़