सांसद की गाड़ी पर कथित बम हमले के खिलाफ भाजपा समर्थकों का प्रदर्शन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 20, 2022

कोलकाता। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद जगन्नाथ सरकार की गाड़ी पर शनिवार रात कथित बम हमले के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे पार्टी समर्थकों ने उत्तर और दक्षिण बंगाल को जोड़ने वाले व्यस्त राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात अवरुद्ध कर दिया।

इसे भी पढ़ें: रूस-यूक्रेन युद्ध और चीन में कोविड की स्थिति से तय होगी शेयर बाजारों की दिशा

एक अधिकारी ने बताया कि बाद में पुलिस ने जाम खुलवाया। बेलीगंज में 12 अप्रैल को होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए पार्टी के प्रचार अभियान की कमान संभाल रहे राणाघाट के सांसद ने दावा किया कि इस तरह के हमलों से उन्हें डराया नहीं जा सकता। दूसरी ओर, इन आरोपों को खारिज करते हुए तृणमूल कांग्रेस के नेता जयप्रकाश मजूमदार ने दावा किया कि शनिवार रात को सांसद की कार पर ऐसा कोई हमला नहीं किया गया।

प्रमुख खबरें

Bangladesh के आर्मी बेस में घुसे ISI के एजेंट, तुर्की-पाकिस्तान मिलकर ढाका में कराएंगे तख्तापलट?

नई National Steel Policy पर काम तेज, एक हफ्ते में जारी होगा 2047 का ड्राफ्ट

Nations Cup Football: Italy ने तुर्किये को 4-1 से रौंदा, France ने Belgium को हराया

Bhilai Steel Plant से लोहा चोरी मामले में CBI जांच को मिली Chhattisgarh सरकार की मंजूरी