विवादित बयान देने वाले पार्टी विधायक टी राजा सिंह को भाजपा ने किया सस्पेंड, कारण बताओ नोटिस भी जारी

By अंकित सिंह | Aug 23, 2022

पैगंबर मोहम्मद को लेकर विवादित बयान देने वाले तेलंगाना के भाजपा विधायक टी राजा सिंह को पार्टी ने सस्पेंड कर दिया है। इसके साथ ही पार्टी की ओर से उन्हें कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है। भाजपा ने टी राजा से 10 दिन में जवाब मांगा है। आपको बता दें कि डी राजा ने एक वीडियो जारी कर पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ कथित तौर पर  विवादित टिप्पणी कर दी थी जिसके बाद हैदराबाद में प्रदर्शन देखने को मिला। टी राजा के खिलाफ मामला भी दर्ज हुए था। आज सुबह सवेरे ही तेलंगाना पुलिस ने टी राजा सिंह को गिरफ्तार भी कर लिया था। आपको बता दें कि टी राजा सिंह गोशामहल से विधायक हैं। 

इसे भी पढ़ें: तेलंगाना सरकार किसान और दलित विरोधी: शाह

पुलिस ने बताया कि सिंह के खिलाफ कई पुलिस थानों में शिकायत दर्ज कराई गई है। दबीरपुर पुलिस थाने के निरीक्षक जी कोटेश्वर राव ने बताया कि उन्हें सिंह के खिलाफ एक शिकायत मिली है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि भाजपा विधायक ने एक धर्म विशेष के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियां की हैं। राव के मुताबिक, सिंह के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न धाराओं के तहत धर्म के आधार पर विभिन्न समूहों में शत्रुता को बढ़ावा देने, जानबूझकर और दुर्भावनार्पूण कृत्य करने, धर्म व धार्मिक मान्यताओं का अपमान करके किसी भी वर्ग की धार्मिक भावनाओं को आहत करने की मंशा तथा आपराधिक धमकी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। 

प्रमुख खबरें

AI के दबाव से बदला Indian IT Companies का बिजनेस मॉडल और कमाई का तरीका

Bab-el-Mandeb में जंग से Brent Crude पहुंचा $100 के पार, दुनिया के 12% व्यापार पर संकट

उत्तर प्रदेश Rajya Sabha चुनाव: BJP के 8 और सपा के 2 प्रत्याशियों की निर्विरोध जीत तय

ICC World Cup 2027 के टिकट बैलेट में 10 लाख आवेदन, India vs Pakistan मैच की सबसे ज्यादा मांग