वे और उनकी बहन तो आते ही नहीं... विशेष संसद सत्र की मांग पर भाजपा ने कसा राहुल गांधी पर तंज

By अंकित सिंह | May 12, 2025

भारतीय जनता पार्टी के नेता राजीव चंद्रशेखर ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर संसद का विशेष सत्र बुलाने की लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की मांग पर कटाक्ष किया। चंद्रशेखर ने कहा कि उन्हें समझ में नहीं आता कि राहुल गांधी संसद के विशेष सत्र की मांग क्यों कर रहे हैं, जबकि वे नियमित सत्रों में भी नहीं आते हैं। एएनआई के अनुसार चंद्रशेखर ने कहा, "मुझे समझ में नहीं आता कि राहुल गांधी संसद का विशेष सत्र क्यों चाहते हैं, जबकि वे नियमित सत्रों में भी नहीं आते हैं। जब महत्वपूर्ण विधेयकों पर बहस हो रही होती है, तो वे और उनकी बहन संसद में नहीं आते हैं।"

इसे भी पढ़ें: भारत-पाक सहमति के बाद भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने विचार-विमर्श किया

11 मई, 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखे एक पत्र में कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे ने विशेष संसद सत्र की मांग दोहराई। उन्होंने पत्र में लिखा, "नवीनतम घटनाक्रम के मद्देनजर, लोकसभा में विपक्ष के नेता ने आपको फिर से पत्र लिखकर सभी विपक्षी दलों के सर्वसम्मति से संसद के एक विशेष सत्र के लिए अनुरोध किया है, ताकि पहलगाम आतंकवाद, ऑपरेशन सिंदूर और पहले वाशिंगटन डीसी और बाद में भारत और पाकिस्तान सरकारों द्वारा की गई युद्ध विराम की घोषणाओं पर चर्चा की जा सके।"

प्रमुख खबरें

Congress बनी नाराज फूफा, BJP बोली- UPI और Digital Payment पर फैलाया जा रहा है Fake Narrative

Gulzar Singh Suicide Case: पंजाब पुलिस की SIT जांच पर सवाल, हाई कोर्ट मांगी स्टेटस रिपोर्ट

UCC पर रुख तय करने से पहले कानून की समीक्षा करेगी JD(U), Nitish Kumar ने बुलाई बैठक

Trinetra Ganesh Temple: Ranthambore के Trinetra Ganesh को चिट्ठी लिखकर अपनी मनोकामना भेजते हैं श्रद्धालु