बांग्लादेश में हिंदू नेता की रिहाई की मांग को लेकर भाजपा ने कोलकाता में निकाली रैली

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 27, 2024

भारतीय जनता पार्टी भाजपा के करीब 200 कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कोलकाता के बेहाला इलाके में एक रैली निकाली और गिरफ्तार बांग्लादेशी हिंदू समुदाय के नेता चिन्मय कृष्ण दास ब्रह्मचारी की तत्काल रिहाई की मांग की।

हिंदू संगठन ‘सम्मिलित सनातनी जोत’ के नेता दास को सोमवार को बांग्लादेश पुलिस ने ढाका के हजरत शाहजलाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया था। रैली में शामिल लोगों ने ‘मशाल’ लेकर नारे लगाए और धार्मिक संगठन से जुड़े दास की रिहाई की मांग की तथा कहा कि भविष्य में अल्पसंख्यक समुदाय के नेताओं की ऐसी गिरफ्तारी न की जाए।

भाजपा के एक स्थानीय नेता ने कहा, हम दास की तत्काल रिहाई की मांग करते हैं, जिनका एकमात्र दोष यह था कि उन्होंने पिछले कुछ महीनों में बांग्लादेश के कुछ हिस्सों में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हुए हमलों का विरोध किया था।

प्रमुख खबरें

Thailand में शुरू हुआ 27 दिवसीय Grand Diwali Festival, PM ने किया शुभारंभ

Egypt Train Accident: गीज़ा में दो रेलगाड़ियां टकराईं, चार यात्रियों की मौत और 88 घायल

कर्नाटक में बढ़ी कीमतों के खिलाफ BJP का हल्लाबोल, 11 नवंबर को बेंगलुरु में प्रदर्शन

Goa Cabinet: नए मंत्री Sankalp Amonkar को मिला कृषि और नागरिक आपूर्ति मंत्रालय