महाराष्ट्र को राष्ट्रपति शासन की दिशा में ले जा रही बीजेपी, जनता इस अपमान को बर्दाश्त नहीं करेगी: राकांपा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 08, 2019

मुंबई। महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर अब तक कोई फैसला नहीं होने के बीच राकांपा ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि भाजपा राज्य को राष्ट्रपति शासन की दिशा में ले जा रही है और इस राज्य को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के जरिए चलाना चाहती है। राकांपा के मुख्य प्रवक्ता नवाब मलिक ने यह भी कहा कि महाराष्ट्र की जनता राज्य के इस ‘अपमान’ को बर्दाश्त नहीं करेगी।

उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है कि राज्य ने कभी भी ‘दिल्ली के तख्त’ के आगे घुटने नहीं टेके।राज्य में विधानसभा चुनाव 21 अक्टूबर को हुए थे और परिणाम की घोषणा 24 अक्टूबर को हुई थी।इसमें भाजपा 105 सीटों के साथ सबसे बड़े दल के रूप में उभरी थी और उसकी सहयोगी शिवसेना को 56 सीटें मिली थी। इन दोनों में से किसी भी दल ने एक साथ या अलग-अलग सरकार गठन का दावा पेश नहीं किया है।

इसे भी पढ़ें: दलबदल की आशंका के कारण कांग्रेस अपने विधायकों को जयपुर शिफ्ट कर सकती है

मलिक ने ट्वीट किया, ‘‘भाजपा महाराष्ट्र को दिल्ली से मोदी और शाह के जरिए चलाना चाहती है, इसीलिए वह राज्य को राष्ट्रपति शासन लगाने की दिशा में ले जा रही है। लोग महाराष्ट्र का यह अपमान सहन नहीं करेंगे।’’ चुनाव में राकांपा को 54 सीटें और कांग्रेस को 44 सीटें मिली थी। सरकार गठन के लिए बहुमत का आंकड़ा 145 है।

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा