पंजाब में हवाई अड्डे पर भगत सिंह की प्रतिमा के अनावरण के मुद्दे पर भाजपा ने आप सरकार पर साधा निशाना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 29, 2024

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पंजाब इकाई ने बृहस्पतिवार को कहा कि यह चौंकाने वाली बात है कि भगत सिंह के प्रति श्रद्धा जताने वाली सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी शहीद-ए-आजम भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उनकी प्रतिमा का अनावरण करने में विफल रही है।

भाजपा की पंजाब इकाई के उपाध्यक्ष सुभाष शर्मा ने भी आप सरकार को 72 घंटे का अल्टीमेटम दिया। उन्होंने कहा कि यदि 72 घंटे के भीतर प्रतिमा का अनावरण नहीं किया गया तो वे मामले को अपने हाथ में ले लेंगे और स्वयं ही प्रतिमा का उद्घाटन करेंगे। शर्मा ने कहा कि पिछले छह महीने से प्रतिमा को कपड़े में लपेटे रखने के बावजूद इसका अनावरण नहीं किया गया है।

भाजपा नेता ने यहां मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान सरकार ने प्रतिमा के उद्घाटन के लिए कोई तत्परता नहीं दिखाई है, जबकि हवाई अड्डे से रोजाना हजारों यात्री गुजरते हैं।

प्रमुख खबरें

Lionel Messi Event । आयोजक सताद्रु दत्ता को कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत खारिज, पुलिस रिमांड पर भेजा

प्रदूषण के कारण दिल्ली के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास शुरू करने का आदेश जारी

तिरुवनंतपुरम में पूर्व DGP Sreelekha R ने दिलाई BJP को जीत, मेयर बनने की अटकलें तेज

केरल में लगातार आगे बढ़ेगी भाजपा: Mohan Yadav