भाजपा का कोलकाता पुलिस पर निशाना, सोमेन मित्रा को पत्र लिखकर लगाया आरोप

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 01, 2021

कोलकाता। भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने कोलकाता के पुलिस आयुक्त सोमेन मित्रा को पत्र लिखकर आरोप लगाया कि 27 मार्च से शुरू हो रहे विधानसभा चुनाव के दौरान ‘डाक मतपत्रों के संग्रहण एवं छद्म मतों’ की खातिर पुलिस बल के अंदर अवैध कवायद चल रही है। भाजपा सांसद स्वप्न दासगुप्ता और वरिष्ठ नेताओं- सब्यसाची दत्ता एवं शिशिर बाजोरिया के दस्तखत वाले इस पत्र में पार्टी ने दावा किया कि वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले पुलिस अधिकारियों का एक वर्ग इस अभियान के तहत सभी रैंक के अपने सहयोगियों के मतदाता पहचान पत्र एवं आधार कार्ड की प्रतियां जमा कर रहा है।

इसे भी पढ़ें: पंजाब सीएम के मुख्य सलाहकार बने प्रशांत किशोर, कैप्टन ने ट्वीट कर जताई खुशी

भाजपा नेताओं ने पत्र में लिखा है कि 13 फरवरी को अलीपुर की उत्तिरनो बिल्डिंग में ‘‘ सेवारत पुलिसकर्मी तृणमूल कांग्रेस के सांसद सुब्रत बख्शी की उपस्थिति में इस पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा की शपथ लेते हुए नजर आये।’’ भगवा पार्टी ने मांग की कि इस मामले की जांच करायी जाए और ऐसा कर रहे पुलिसकर्मियों को तत्काल निलंबित किया जाए। पिछले सप्ताह भाजपा ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी से कुछ पुलिस अधिकारियों के विरूद्ध स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव बाधित करने की शिकायत की थी।

प्रमुख खबरें

Riyadh Airport पर हमले में 3 की मौत और कई घायल, जांच के बाद उड़ानें फिर सामान्य

एशियाई खेलों में सफलता के बाद भी विदेशी Archery Coach Dave Cousins को तीन माह से वेतन नहीं मिला

Vladimir Putin से मिले Masoud Pezeshkian, बोले- US हमलों के बाद भी बातचीत जारी रखेंगे

Nagaon Lok Sabha Bypoll: BJP प्रत्याशी देवाशीष शर्मा बदरुद्दीन अजमल से 1.46 लाख मतों से आगे