भाजपा ने दलितों पर अत्याचार को लेकर कांग्रेस पर साधा निशाना, राहुल और प्रियंका से पूछे ये सवाल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 12, 2021

नयी दिल्ली।कांग्रेस शासित राज्यों में दलितों पर हो रहे अत्याचार को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाद्रा की चुप्पी को लेकर उन पर तीखा हमला बोला। राजस्थान, महाराष्ट्र और झारखंड में अनुसूचित जाति (एससी) समुदायों के सदस्यों के खिलाफ अत्याचार की कथित घटनाओं का हवाला देते हुए, भाजपा ने कहा कि जो लोग खुद को दलित अधिकारों के पैरोकार के रूप में पेश करते हैं, वे ऐसी घटनाओं की अनदेखी कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: लालू को जेल तक पहुंचाने वाले IAS अधिकारी अमित खरे को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बनाए गए PM मोदी के नए सलाहकार

यहां पार्टी मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा, “राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाद्रा दोनों खुद को दलित अधिकारों के समर्थक के रूप में पेश करते हैं, लेकिन वे राजस्थान और अन्य राज्यों में अनुसूचित जातियों के खिलाफ अत्याचार पर चुप क्यों हैं? उन्होंने आश्चर्य जताया कि लखीमपुर खीरी में हुई घटना के मद्देनजर उत्तर प्रदेश में “राजनीतिक पर्यटन” पर जाने वाले विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता कांग्रेस शासित राज्यों का दौरा क्यों नहीं करते हैं जब उन राज्यों से दलितों के खिलाफ अत्याचार की घटनाएं सामने आती हैं। इसी तरह की भावनाएं व्यक्त करते हुए भाजपा महासचिव दुष्यंत गौतम ने आरोप लगाया कि यह कांग्रेस पार्टी ही थी जिसने दलितों के सबसे बड़े नायक बीआर आंबेडकर का अनादर किया और अपने शासन के दौरान उन्हें कभी उचित सम्मान नहीं दिया।

प्रमुख खबरें

RSS अब कह रहा है कि वह आरक्षण के खिलाफ नहीं है, लेकिन पहले उसने विरोध किया था: Rahul Gandhi

पाकिस्तान के विदेश मंत्री Ishaq Dar को उपप्रधानमंत्री नियुक्त किया गया

BJP सरकार भी पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकारों की तरह जांच एजेंसियों का राजनीतिकरण कर रही है: Mayawati

Modi अरबपतियों के लिए सरकार चलाते हैं, पटनायक कुछ चुनिंदा लोगों के लिए: Rahul Gandhi