उनको हार स्वीकार कर लेनी चाहिए, Markadwadi के ईवीएम विरोधी कार्यक्रम में शामिल होने पर BJP ने शरद पवार को निशाने पर लिया

By एकता | Dec 08, 2024

एनसीपी-एससीपी प्रमुख शरद पवार ने रविवार को मारकडवाडी गांव में आयोजित ईवीएम विरोधी कार्यक्रम में भाग लिया। पवार के इस कदम पर भाजपा ने निशाना साधा है। महाराष्ट्र भाजपा प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले ने इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए पवार से हार स्वीकार करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि उनको हार स्वीकार कर लेनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र में थम नहीं रहा विवाद, Markadwadi के ईवीएम विरोधी कार्यक्रम में शामिल हुए Sharad Pawar, कर दी ये मांग

महाराष्ट्र भाजपा प्रमुख ने आगे कहा कि मरकडवाड़ी में कई चुनाव हुए हैं। महाराष्ट्र में कई चुनाव ईवीएम पर हुए हैं। लेकिन उन्होंने कभी चुनावों को खारिज नहीं किया। जब उनके 31 लोग सांसद चुने गए, तब उन्होंने कुछ नहीं कहा। पवार साहब आगामी स्थानीय निकाय चुनावों में अपनी इज्जत बचाने के लिए भाग रहे हैं। उन्हें पता है कि एमवीए आगामी चुनाव हारने जा रही है। उनकी जमानत भी जब्त हो जाएगी।

प्रमुख खबरें

Social Media Post पर गिरफ्तारी Supreme Court के आदेश का उल्लंघन, Rahul Gandhi पर बरसे KTR

Gurugram Hit-and-Run मामले की जांच के लिए SIT गठित, दोनों आरोपी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में

DUSU Election 2024: पहले चरण में 36 फीसदी मतदान, शनिवार को होगी मतगणना

NIA के 7 मामलों में Jagtar Singh Johal को राहत, High Court ने 8 साल बाद दी जमानत