BJP का AAP पर तंज, सैफ अली खान पर हमला करने वाला बांग्लादेशी, जानने के बाद चुप हो गए केजरीवाल

By अंकित सिंह | Jan 20, 2025

बॉलीवुड स्टार सैफ अली खान पर हमले को लेकर केंद्र सरकार से इस्तीफे की मांग करने वाले आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल पर कटाक्ष करते हुए भाजपा ने कहा कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री यह जानने के बाद से चुप हैं कि हमलावर बांग्लादेशी घुसपैठिया था। दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि फिल्म स्टार सैफ अली खान के ऊपर अटैक होने के दिन चिल्लाने वाले अरविंद केजरीवाल ने यह पता लगते ही की हमलावार बांग्लादेशी है चुप्पी साध ली है।

इसे भी पढ़ें: Arvind Kejriwal पर हमले को लेकर आमने सामने AAP और BJP, आप नेताओं के आरोपों पर प्रवेश वर्मा ने किया पलटवार

5 फरवरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले, भाजपा ने AAP विधायकों और नेताओं पर अवैध बांग्लादेशियों और रोहिंग्या मुसलमानों को दिल्ली में रहने में मदद करने और उन्हें पैसे, बिजली और पानी के कनेक्शन प्रदान करने का आरोप लगाया है। भगवा पार्टी ने यह भी आरोप लगाया है कि इन लोगों को आप ने मतदाता बनने के लिए दस्तावेज मुहैया कराए थे ताकि उनका इस्तेमाल वोट बैंक के तौर पर किया जा सके। 

प्रमुख खबरें

Madurai के उसिलामपट्टी से CM Joseph Vijay शुरू करेंगे नवजात शिशुओं के लिए Gold Ring Scheme

Quincy Dsouza ने रचा इतिहास, Asian Games 2026 के Teqball में दो मेडल की बढ़ी उम्मीद

Disha Salian Case: भाई Aaditya Thackeray के बचाव में आए Amit Thackeray, कहा- वो शामिल नहीं हो सकते

DUSU Election रिजल्ट के बाद विजय जुलूसों पर Delhi High Court ने लगाई पूरी तरह रोक