राहुल पर भाजपा का तंज, राठौर बोले- वह नहीं चाहते कि लोकतंत्र सही तरह से चले

By अंकित सिंह | Jul 27, 2021

भाजपा और कांग्रेस लगातार एक दूसरे पर आरोप लगाती रहती हैं। इन सबके बीच संसद में सरकार और विपक्ष के बीच गतिरोध लगातार कायम है। विपक्ष सरकार पर जबरदस्त तरीके से प्रहार कर रहा है जिसकी वजह से संसद नहीं चल पा रहा। इन सबके बीच भाजपा ने राहुल गांधी पर तंज कसा है। भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता और पूर्व केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने कहा कि 2014 और 2019 में राहुल गांधी की पार्टी को देश ने पूरी तरह नकार दिया। उसके बाद भी वे चाहते हैं कि लोकतंत्र सही तरह न चले, संसद सही तरह न चले। राहुल गांधी की पार्लियामेंट्री प्रफोर्मेंस सब जानते हैं मानसून सत्र में वे विदेश घूमने जाते हैं, इस बार नहीं गए। आपको बता दें कि पेगासस मामले और कृषि कानूनों को लेकर संसद में लगातार कांग्रेस सहित विपक्षी सांसदों का हंगामा जारी है। किसानों के समर्थन में राहुल गांधी संसद तक ट्रैक्टर चलाकर पहुंचे थे। वहीं सरकार लगातार विपक्ष से संसद चलने देने की अपील कर रही है। साथ ही साथ यह भी कह रही है कि वह हर चर्चा के लिए तैयार है। आज ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर जमकर हमला किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ना तो सदन चलने देती है और ना ही चर्चा होने देती है। प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार तमाम मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार है लेकिन विपक्ष सदन को चलने नहीं देना चाहता।

प्रमुख खबरें

ठाणे MACT ने MSRTC को दिया 31.95 लाख रुपये मुआवजा देने का आदेश

Winter Special: टमाटर सूप भूल जाएंगे, एक बार ट्राई करें यह क्रीमी आलू-फूलगोभी सूप

राजस्थान Panchayat Election में दोपहर एक बजे तक 46.15 प्रतिशत वोटिंग दर्ज

Mayawati का दावा: UP में केवल BSP सरकार ही दे सकती है गरीबों और वंचितों को न्याय