नीतीश की सभा में बवाल पर भाजपा का तंज, संजय जायसवाल ने पूछा- रोजगार के नाम पर इंतजार का मजा कब तक लेगा युवा?

By अंकित सिंह | Dec 02, 2022

बिहार के कुढनी में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सभा में बवाल हो गया। सीटीईटी और बीटीईटी के अभ्यर्थियों ने जबरदस्त तरीके से मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी की। हालांकि, जदयू कार्यकर्ताओं ने अभ्यर्थियों पर कुर्सियां चलाई, जिसके बाद वे वहां से चले गए। यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। अब इसी को लेकर भाजपा ने जबरदस्त तरीके से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। बिहार भाजपा के अध्यक्ष संजय जायसवाल ने साफ तौर पर सवाल पूछा है कि रोजगार के नाम पर इंतजार का मजा कब तक लेगा युवा? उन्होंने इस वीडियो को साझा करते हुए एक ट्वीट किया। अपने ट्वीट में जायसवाल ने लिखा कि नीतीश कुमार जी कुर्सी के पुराने कलाबाज आदमी हैं। कुर्सी से ही बिहार को घायल करते हैं।

इसे भी पढ़ें: मुफ्त में बिजली बांटने वालों पर नीतीश का तंज, सीएम ने की 'वन नेशन, वन टैरिफ' की मांग

कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव को लेकर दोनों ओर से पूरी ताकत लगाई जा रही है। संजय जायसवाल ने प्रचार में कहा कि 2015 के पहले यहाँ के विधायक ऐसे थें कि पूरे राशन का ही घोटाला कर दिए। उनको दोबारा लाने की सोचना भी आश्चर्यजनक है। मीनापुर में पिछली बार उम्मीदवार बनाएं गए थें लेकिन कुढ़नी का हाल देख चुकी, मीनापुर की जनता ने उन्हें वहाँ से खदेड़कर भगाई थी। अब एक बार फिर से वो कुढ़नी आ गए हैं। उन्होंने कहा कि मोदी जी ही आएं तो पहली बार केन्द्र सरकार में अलग से मत्स्य विभाग को बना दिया, मोदी जी आएं तो चिंता किए सहनी समाज के पास पैसा जाए। इसलिए पोखरा और यादव समाज के लिए गाय पालन पर किसान क्रेडिट कार्ड लागू किया। कौन इसके पहले इतना किसी गरीब के लिए सोचता था।

प्रमुख खबरें

60 अरब डॉलर, रूस से विदेश मंत्री जयशंकर का बड़ा ऐलान

Women Health: Pregnancy Planning कर रही महिलाओं के लिए वरदान है यह Yoga Pose, पेल्विक फ्लोर को मिलेगी मजबूती

CM Yogi Adityanath ने बांटे सरकारी नियुक्ति पत्र, बोले 6 माह में देंगे 1 लाख और नौकरियां

Kangana Ranaut ने Kriti Sanon के नए विज्ञापन पर साधा निशाना, पहनावे पर उठाए सवाल