सिद्धू के इस्तीफे पर भाजपा का तंज, संबित पात्रा बोले- Students के आने से पहले 'गुरु' चला गया

By अंकित सिंह | Sep 28, 2021

कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफे और चरणजीत सिंह चन्नी के मुख्यमंत्री बनने के बाद ऐसा लग रहा था कि पंजाब में कांग्रेस का विवाद अब सुलझ जाएगा। लेकिन ऐसा होता दिखाई नहीं दे रहा है। अचानक आज नवनियुक्त प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से नवजोत सिंह सिद्धू ने अपना इस्तीफा दे दिया। इसके बाद से एक बार फिर से पंजाब में कांग्रेस की स्थिति को लेकर चर्चा तेज हो गई है। इन सबके बीच भाजपा ने कांग्रेस पर तंज कसा है। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने नवजोत सिंह सिद्धू के कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद ट्वीट कर कहा कि वह दो आए नहीं... एक चला गया... छा गए गुरु। इसके अलावा उन्होंने लिखा कि “Students” के आने से पहले “गुरु” चला गया। अपने ट्वीट में जिस दो के आने की बात संबित पात्रा कर रहे हैं वह दरअसल कन्हैया कुमार और जिग्नेश मेवानी है जिन्हें आज ही कांग्रेस में शामिल कराया जाना है। इसके लिए दिल्ली में एक भव्य कार्यक्रम भी रखा गया है तो वही एक चला गया मतलब नवजोत सिंह सिद्धू का इस्तीफा है। कहीं ना कहीं पंजाब में विपक्ष को कांग्रेस पर तंज कसने का सिद्धू ने बड़ा मौका दे दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को लिखे पत्र में सिद्धू ने कहा है किवह पार्टी की सेवा करना जारी रखेंगे। सिद्धू ने इसी साल जुलाई में पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष का पद संभाला था। 

प्रमुख खबरें

आरबीआई का खुलासा: बैंकों में 75 प्रतिशत से अधिक व्यक्तिगत जमा 40 साल से ऊपर के लोगों की

चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में भारत की जीडीपी 7.8 प्रतिशत बढ़ी

मुंबई के कूपर अस्पताल में बुर्का पहनकर पहुंचीं महिलाओं को प्रवेश से रोकने पर विवाद

पश्चिमी दिल्ली के अस्पताल से अगवा 3 साल का बच्चा बिहार के मुंगेर से सकुशल बरामद