'कांग्रेस जमीन से जुड़ी पार्टी, जहां सत्ता में आती है, लोगों की जमीन अपने रिश्तेदारों के नाम करवाती है', BJP का तंज

By अंकित सिंह | Sep 27, 2024

कर्नाटक में मुडा विवाद के बीच भाजपा ने कांग्रेस पर तगड़ा प्रहार किया है। बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि कांग्रेस के बारे में कहा जाता है कि कांग्रेस जमीन से जुड़ी हुई पार्टी है, जहां-जहां कांग्रेस सत्ता में आती है, वहां गरीब, दलित, SC-ST-OBC समाज के लोगों की जमीन अपने रिश्तेदारों के नाम करवाती है। उन्होंने आगे कहा कि नेशनल हेराल्ड, हरियाणा में दामाद और कर्नाटक में बीवी इन सभी को लाभार्थी बनाती है, इसलिए ये जमीन से जुड़ी हुई पार्टी कहलाती है।

इसे भी पढ़ें: भाषा को लेकर Karnataka में सियासत जारी, कांग्रेस सरकार की उर्दू अनिवार्यता से बिगड़ सकता है राज्य का सामाजिक ताना-बाना

पूनावाला ने सवाल करते हुए कहा कि क्या यह सच नहीं है कि विभिन्न संस्थानों द्वारा आपके खिलाफ भारी सबूत सामने आने के बाद अब आपने सीबीआई पर रोक लगा दी है? राज्यपाल गहलोत जी के खिलाफ अपने नेताओं के आचरण के खिलाफ कांग्रेस पार्टी का क्या रुख है? उन्होंने कहा कि कांग्रेस 'भ्रष्टाचार के भाईजान' को बढ़ावा देती है, 'मोहब्बत की दुकान' को नहीं। कांग्रेस के खाते में केवल मुदा घोटाला ही नहीं, बल्कि वाल्मिकी घोटाला, ट्रांसफर पोस्टिंग घोटाला, शराब घोटाला और भी बहुत कुछ है। 

प्रमुख खबरें

बेकाबू होती जा रही है महंगाई, CPI बढ़कर 5.54% हुई, प्याज हुआ 108% महंगा!

खाने-पीने की चीज़ें महंगी होने से सितंबर में भारत की खुदरा महंगाई दर बढ़कर 5.54% हुई

RBI के कदमों से घरेलू मुद्रा को सहारा, US Dollar के मुकाबले रुपया 96 पैसे चढ़ा

Saif Ali Khan ने आखिरकार इंस्टाग्राम पर रखा कदम, सिर्फ अपनी पत्नी Kareena Kapoor को करते हैं फॉलो