SIR के खिलाफ विपक्ष के मार्च पर BJP का तंज, धर्मेंद्र प्रधान बोले- घुसपैठियों को मतदाता बनाकर वो राजनीतिक रोटी सेंकना चाहते हैं

By अंकित सिंह | Aug 11, 2025

बिहार में चल रहे और अन्य राज्यों में प्रस्तावित मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के खिलाफ विपक्ष के विरोध प्रदर्शन के बीच राहुल गांधी सहित कई नेताओं और सांसदों को हिरासत में लिया गया। सोशल मीडिया पर वीडियो में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव को बैरिकेड्स कूदते हुए दिखाया गया, जबकि अन्य विपक्षी नेता संसद भवन से निर्वाचन सदन तक अपना मार्च जारी रखे हुए थे। विपक्ष के चुनाव आयोग मार्च पर भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पलटवार किया है। 

भाजपा नेता ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पहले EVM पर झूठ बोलती है, कभी महाराष्ट्र की उठाते हैं, कभी हरियाणा की बात उठाते हैं, वो हर रोज झूठ का एक नया पहाड़ बनाते हैं। 2014, 2019 और 2024 में और उनके बीच अनेक राज्यों में निरंतर पराजय के कारण कांग्रेस पार्टी एक दिवालियापन की स्थिति में पहुंच चुकी है। उन्होंने कहा कि पिछले 2-3 दिनों में जो वाद-विवाद हुआ, उसपर भारतीय मीडिया ने तथ्यों की जांच करके राहुल गांधी के हर एक झूठ का प्रमाण के आधार पर बेनकाब किया है। कांग्रेस और विपक्ष के पास केवल वोटबैंक की राजनीति ही बची है। घुसपैठियों को मतदाता बनाकर वो अपनी राजनीतिक रोटी सेंकना चाहते हैं। 

इसे भी पढ़ें: भाजपा भ्रष्टाचार का विश्वविद्यालय है और चुनावी भ्रष्टाचार का ब्रह्मांडविद्यालय : अखिलेश यादव

धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि चुनाव आयोग ने एक संवैधानिक और निष्पक्ष व्यवस्था होने के नाते जब इनको सही बात बताई, तो ये चुनाव आयोग को भी ध्वस्त करने के लिए कहते हैं। ये कहते हैं कि हम एटम बम गिराएंगे, चुनाव आयोग बिखर जाएगा। आज विपक्ष के नेता जिस भाषा का प्रयोग कर रहे हैं, वही भाषा देश को बांटने की साजिशों को बढ़ावा देती है। 

प्रमुख खबरें

अमृतसर में Punjab Police के ASI पर हमला, बाइक सवारों ने मारी गोली

Ballia में संत रविदास की प्रतिमा तोड़ने के आरोप में 5 गिरफ्तार

Love Horoscope For 5 October 2026 | आज का प्रेम राशिफल 5 अक्टूबर 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

अंकित बालियान हत्याकांड: Muzaffarnagar में तीन फरार आरोपियों की संपत्ति अदालत के आदेश पर कुर्क