सिसोदिया के पदयात्रा पर BJP का तंज, पाठशाला से मधुशाला तक के अपने घोटालों पर देना होगा जवाब

By प्रेस विज्ञप्ति | Aug 12, 2024

नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की जेल से छूटने के बाद से मनीष सिसोदिया द्वारा दिखाई जा रही राजनीतिक तेज़ी को देख दिल्ली वाले स्तब्ध हैं। सचदेवा ने कहा है की मनीष सिसोदिया अपने विधायकों एवं पार्षदों से मीटिंग करके उनको चुनाव के लिए सक्रिय करने का प्रयास कर रहे हैं पर बेहतर होता की पहले वह अपने इन साथी जनप्रतिनिधियों से पूछते की दिल्ली में सामान्य सिविक रखरखाव क्यों ठप्प है, क्यों ऐसी स्थिती बन गई है की हर ओर भ्रष्टाचार हावी है।

इसे भी पढ़ें: Chai Par Sameeksha: बांग्लादेश में जो कुछ हो रहा है उसको देखते हुए भारत को क्या सावधानी बरतनी चाहिए

मनीष सिसोदिया जहाँ भी पदयात्रा में लोगों के बीच जायेंगे वहाँ लोग उनसे पाठशाला रूम स्कैम से लेकर मधुशाला शराब पॉलिसी तक के उनने घोटालों पर जवाब मांगेंगे पर वह जवाब नही दे पायेंगे। सचदेवा ने कहा है की जनता के बीच जाने पर मनीष सिसोदिया को इस मानसून में अप्रत्याशित जलजमाव संकट, जलजमाव एवं बिजली करंट से अब तक हुईं 32 मौतों पर भी जवाब देना होगा। सचदेवा ने कहा है की मनीष सिसोदिया जहाँ भी जायेंगे उन्हे स्थानीय नागरिकों, व्यपारिक संसथाओं के साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं के तल्ख सवालों का जवाब देना होगा।

प्रमुख खबरें

MK Stalin ने CM Vijay पर साधा निशाना, SIR विवाद पर चुप्पी पर उठाए सवाल

ओडिशा की सभी Gram Panchayats को बाल श्रम मुक्त बनाने के लिए 44 दिन का विशेष अभियान शुरू

Gandhi Jayanti: दुनिया भर के भारतीय दूतावासों में बापू को दी गई श्रद्धांजलि

SRFTI Kolkata में हिंसक झड़प के बाद पांचवें दिन भी कक्षाएं और शूटिंग ठप