'भाजपा की सोच ने मणिपुर में लगाया आग', Rajasthan में बोले Rahul Gandhi- अगर प्रधानमंत्री चाहें तो...

By अंकित सिंह | Aug 09, 2023

कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज चुनावी राज्य राजस्थान दौरे पर है। मानगढ़ धाम (बांसवाड़ा) में रैली करते हुए उन्होंने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की सोच ने मणिपुर में आग लगा दी; तीन-चार महीने से मणिपुर जल रहा है... लोग मारे जा रहे हैं, बच्चे मारे जा रहे हैं... महिलाओं से बलात्कार हो रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि आदिवासियों को उनका हक मिले, उनके सपने पूरे हों। बांसवाड़ा की रैली में कांग्रेस नेता ने कहा कि भाजपा का कहना है कि जो लोग जंगलों में रहते हैं वे वनवासी हैं और आप ओरिजनल (मूल) निवासी नहीं हैं... यह आदिवासियों का अपमान है। उन्होंने कहा कि वे (भाजपा) आपको वनवासी कहते हैं और फिर आपकी जमीन छीनकर अडाणी’ को दे देते हैं। 

इसे भी पढ़ें: Sansad TV पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, Manipur पर राहुल गांधी 15 मिनट 42 सेकेंड तक बोले लेकिन सिर्फ...

मोदी पर निशाना

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘मैंने संसद में बोला कि मणिपुर में भारत माता की हत्या हुई है। भाजपा की विचारधारा ने मणिपुर में भारत माता की हत्या की। वहां तीन-चार महीने से आग लगी है। अगर प्रधानमंत्री चाहें तो दो-तीन दिन में उस आग को बुझा सकते हैं। अगर प्रधानमंत्री हिंदुस्तान की सेना को कहते हैं कि इस आग को दो दिन में बुझा दो, सेना इस आग को बुझा देगी। मगर प्रधानमंत्री इस आग को जलाए रखना चाहते हैं उन्होंने ही तो बांटा है मणिपुर को। ऐसा लगता है कि मणिपुर हिंदुस्तान का भाग ही नहीं, राज्य ही नहीं। प्रधानमंत्री ने एक शब्द भी नहीं बोला।’’ साथ ही राहुल गांधी ने भाजपा द्वारा आदिवासियों के लिए ‘वनवासी’ शब्द के उपयोग की भी आलोचना की। उन्होंने कहा, ‘‘वे कहते हैं कि आप आदिवासी नहीं वनवासी हैं। मतलब आप इस देश के ओरिजिनल (मूल) मालिक नहीं हैं। 

प्रमुख खबरें

Sugar Price में जल्द आएगी गिरावट, ISMA ने कहा देश में चीनी का पर्याप्त भंडार

ऐतिहासिक India vs Afghanistan T20I सीरीज! मेजबान Afghanistan ने चुनी धाकड़ टीम

Shillong violence मामले में KSU नेता गिरफ्तार, मेघालय पुलिस ने चौथी गिरफ्तारी की

Tarun Tejpal की सरेंडर से छूट वाली अर्जी पर Supreme Court ने फैसला सुरक्षित रखा