गुजरात चुनाव में बीजेपी ने झोंकी पूरी ताकत, पीएम मोदी की होगी ताबड़तोड़ रैलियां, 3 दिन में 8 जनसभाओं को करेंगे संबोधित

By अंकित सिंह | Nov 15, 2022

गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह का गृह राज्य होने की वजह से देश और दुनिया की नजर इस चुनाव पर है। गुजरात में दो चरणों में विधानसभा के चुनाव होने हैं जबकि नतीजे 8 नवंबर को आएंगे। भाजपा ने इस चुनाव के लिए पूरी तरीके से अपनी रणनीति बना ली है। एक बार फिर से भाजपा के लिए स्टार प्रचारक की भूमिका में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रहेंगे। 19 नवंबर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह दौरा शुरू होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 3 दिनों तक गुजरात में चुनावी दौरा करेंगे। इन 3 दिनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगभग 8 चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। 

इसे भी पढ़ें: अमित शाह का दावा, गुजरात में तोड़ देगी बीजेपी सारे रिकॉर्ड, सबसे ज्यादा सीटें जीतकर बनाएगी सरकार

इसके बाद जंबुसार में 2:00 चुनावी सभा होगी और शाम 4:00 बजे नवसारी में पीएम मोदी चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। फिलहाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी-20 की बैठक में हिस्सा लेने के लिए इंडोनेशिया के दौरे पर हैं। 19 नवंबर को गुजरात दौरे से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अरुणाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश का भी दौरा करेंगे। पीएम मोदी सुबह 9:00 बजे अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर में कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इसके साथ ही वह अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी भी जाएंगे। 2:00 बजे वह काशी तमिल संगमम के उद्घाटन समारोह में हिस्सा लेंगे। इसके बाद मोदी 3 दिनों के लिए अपने गृह राज्य गुजरात पहुंचेंगे और चुनावी ताकत झोकेंगे। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर