मोदी के दौरे से पहले पश्चिम बंगाल में भाजपा और TMC कार्यकर्ताओं में झड़प

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 02, 2019

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में पश्चिम बर्दवान जिले के दुर्गापुर शहर में भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शनिवार को प्रस्तावित रैली के आयोजन स्थल के समीप कथित तौर पर पोस्टर हटाने को लेकर झड़प हो गई। भाजपा के प्रदेश महासचिव सायंतन बसु ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि शुक्रवार रात को हुई घटना में पार्टी के कार्यकर्ता घायल हो गए। 

बसु ने यह भी आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यकर्ताओं को धमकाया और प्रधानमंत्री की तस्वीरों वाले पोस्टर और प्लेकार्ड फाड़ डाले। मोदी का आगामी लोकसभा चुनाव के लिए पश्चिम बंगाल में पार्टी के चुनाव प्रचार अभियान का शुभारंभ करने का कार्यक्रम है। उन्होंने कहा कि उन्होंने हमारे पोस्टर हटा दिए और तृणमूल कांग्रेस नेताओं की तस्वीरें चिपका दी। हमारे कार्यकर्ताओं से भी बदसलूकी की गई।

इसे भी पढ़ें: ममता की PM को चुनौती, कहा- मोदी साबित करें कि मैंने पेंटिंग बेचकर धन लिया

स्थानीय तृणमूल कांग्रेस नेतृत्व ने आरोपों से इनकार किया और इसके बजाय दावा किया कि भाजपा ने ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पोस्टरों पर काली स्याही पोत दी। दोनों पाटियों ने दावा किया कि घटना में उनके कुछ कार्यकर्ता घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि उसे शिकायतें मिली है और वह मामले की छानबीन कर रही है।

प्रमुख खबरें

अपनी पार्टी का इतिहास भी नहीं जानते Rahul Gandhi, TMC Symbol Freeze पर Sudhanshu Trivedi का तीखा तंज

TMC के चुनाव चिह्न पर रोक में देरी पर Bengal Congress ने Election Commission की नीयत पर उठाए सवाल

Hardik Pandya अभी 10 ओवर नहीं फेंक सकते: Gautam Gambhir ने Team India में वापसी पर दिया बड़ा बयान

Bank of Maharashtra के 50 करोड़ डॉलर के विदेशी Bond को मिलीं 3 गुनी बोलियां