बीजेपी ने कांग्रेस के वचन पत्र को बताया कपट पत्र

By दिनेश शुक्ल | Oct 01, 2020

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता रजनीश अग्रवाल ने कांग्रेस द्वारा 28 सीटों के लिए तैयार किए गए 28 वचनपत्र को ठग विद्या से बने सेठ कमलनाथ का कपट पत्र, छल पत्र और प्रपंच पत्र बताया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने इन वचन पत्रों को कितना भी लोक लुभावन बनाने की कोशिश करले लेकिन यह कपट पत्र किसी भी तौर पर जनता को ठग और खिलवाड़ नहीं कर पायेगा। क्यों कि काठ का हांडी बार बार नहीं चढती। जनता कांग्रेस की हक़ीक़त जान चुकी है। 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की राजनीति सिर्फ झूठ और फरेब पर टिकी हुई है। इसलिए वह चुनाव के पहले लोकलुभावन वचन पत्र पेश कर जनता को भ्रमित करती है। विधानसभा चुनावों में भी कांग्रेस ने वचन पत्र में इतनी घोषणाएं थी कि जनता भ्रमित हुई। कांग्रेस सरकार बनी लेकिन 15 महीने में वचन पत्र की एक भी घोषणा पूरी नहीं हुई। अब फिर कांग्रेस उपचुनाव में मिनी वचन पत्र में बड़े झूठ बोलेगी। लेकिन जनता इन्हें जवाब देगी। 

प्रमुख खबरें

EC के खिलाफ विपक्षी प्रदर्शन बेअसर साबित होगा, Himanta Biswa Sarma ने साधा निशाना

Delhi में CEC के खिलाफ प्रदर्शन से पहले SFI सदस्य और वकील हिरासत में

Tata Motors ने Iveco ग्रुप के अधिग्रहण की पेशकश बढ़ाकर 14.40 यूरो प्रति शेयर की

Director SS Rajamouli का 53वां जन्मदिन, TV Show और ऐड से शुरू कर RRR तक रचा इतिहास