भाजपा ने विपक्ष को बताया असंवेदनशील, कहा- केंद्र डाटा तैयार नहीं करता, राज्य भेजते हैं

By अंकित सिंह | Jul 21, 2021

स्वास्थ्य मंत्रालय ने संसद में एक बयान दिया था जिसमें कहा गया कि ऑक्सीजन की कमी से कोरोना महामारी में किसी की मौत नहीं हुई है। इसके बाद से देश में राजनीति तेज हो गई है। इसी को लेकर अब भाजपा ने विपक्ष पर पलटवार किया है। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि विपक्ष में संवेदनशीलता की कमी है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि महामारी में विपक्ष राजनीति कर रहा है। संबित पात्रा ने कहा कि मौत और संक्रमण के मामले राज्य भेजते हैं, केंद्र तैयार नहीं करता है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि ऑक्सीजन को लेकर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्यों ने ऑक्सीजन की कमी से मौत का कोई आंकड़ा नहीं भेजा है। किसी भी राज्य ने ऑक्सीजन की कमी को लेकर हुई मृत्यु पर कोई आंकड़ा नहीं भेजा। किसी ने ये नहीं कहा कि उनके राज्य में ऑक्सीजन की कमी को लेकर मौत हुई है। अपने बयान में संबित पात्रा ने यह भी बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार ने भी कहा है कि ऑक्सीजन की कमी से कोई मौत नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट को दिल्ली सरकार ने बताया है कि ऑक्सीजन की कमी से कोई मौत नहीं हुई है। शिवसेना पर हमला करते हुए संबित पात्रा ने कहा कि संजय रावत झूठ बोल रहे हैं। पात्रा ने कहा कि सदन में कल ऑक्सीजन की कमी से हुई मौत पर सवाल पूछा गया था। इस पर उत्तर जो दिया , उस पर तीन चीजें ध्यान देने योग्य हैं। 1-केंद्र कहती है कि स्वास्थ्य राज्यों का विषय है। 2-केंद्र कहती है कि हम सिर्फ राज्यों के भेजे डेटा को संग्रहित करते हैं। 3-हमने एक गाइडलाइन जारी किया है, जिसके आधार पर राज्य अपने मौत के आंकड़ों को रिपोर्ट कर सकें।

प्रमुख खबरें

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी