Budget 2022 । भाजपा ने बजट को बताया दूरदर्शी, कहा- यह भारत की अर्थव्यवस्था का स्केल बदलने वाला साबित होगा

By अंकित सिंह | Feb 01, 2022

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वर्ष 2022 का बजट पेश किया। बजट को भविष्य का बजट बताया जा रहा है। इन सब के बीच केंद्रीय मंत्रियों ने बजट की जमकर सराहना की है। गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा लाया गया ये बजट, एक दूरदर्शी बजट है, जो भारत की अर्थव्यवस्था का स्केल बदलने वाला बजट साबित होगा। ये बजट भारत को आत्मनिर्भर बनाने के साथ स्वतंत्रता के 100वें वर्ष के नए भारत की नींव डालेगा। इसके लिए नरेंद्र मोदी और निर्मला सीतारमण का अभिनंदन करता हूँ। उन्होंने कहा कि बजट का आकार बढ़ाकर 39.45 लाख करोड़ करना, कोरोनाकाल में भी भारत की तेज़ी से बढती अर्थव्यवस्था को दर्शाता है।

इसे भी पढ़ें: Health Budget 2022: मेंटल हेल्थ को लेकर सरकार गंभीर, जानें स्वास्थ्य के क्षेत्र में इस बजट से क्या मिला?

वही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि यह एक ऐसा बजट है जो 'मेक इन इंडिया' को बढ़ावा देगा, मांग को बढ़ावा देगा और एक मजबूत, समृद्ध और आत्मविश्वास से भरे भारत के लिए क्षमता का निर्माण करेगा। बजट आत्मानिर्भर भारत तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास और जन सुधारों के लिए दृष्टिकोण पर सरकार के फोकस को रेखांकित करता है। यह एक विकासोन्मुखी बजट है जो न्यू इंडिया की ऊर्जा का उपयोग करने पर केंद्रित है। उन्होंने कहा कि भूमि सुधारों का डिजिटलीकरण भारत की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बदल देगा और यह किसानों और कृषि क्षेत्र के लिए नए अवसर पैदा करने में एक लंबा रास्ता तय करेगा। मैं इस साल की बजट घोषणाओं का तहे दिल से स्वागत करता हूं।

इसे भी पढ़ें: वन क्लास वन टीवी चैनल कार्य़क्रम का विस्तार, डिजिटल यूनिवर्सिटी होगी शुरू

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि देशभर में रसायन मुक्त प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दिया जाएगा, साथ ही पीपीपी मॉडल के तहत स्कीम लाई जाएंगी, जिससे किसानों तक डिजिटल और हाईटेक तकनीक पहुंचाई जाएगी जिससे किसानों को फायदा होगा। किसान, महिला और युथ पर फोकस रहे इस वर्ष के बजट में पीएम गति शक्ति के जरिए विकास पर जोर दिया गया है। केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने कहा कि ये बहुत समावेशी बजट है, ये बजट गरीबों, गांव, पूर्वोत्तर के लिए है। इस बजट में वित्तीय क्षेत्र में काफी रिफॉर्म लाए गए हैं। जिस तरह से अर्थव्यवस्था में रिकवरी हुई है, उस तरह से ये बहुत अच्छा बजट है। 

इसे भी पढ़ें: RBI इस साल जारी करेगा Digital Rupee, आखिर क्यों पड़ी इसकी जरूरत

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री जी को बधाई देता हूं, ये बजट समृद्ध, शक्तिशाली और विकसित भारत के निर्माण का बजट है। अधोसंरचना विकास के लिए 35% से अधिक राशि बजट में बढ़ाई गई है इससे अधोसंरचना विकास के साथ-साथ रोजगार के अवसर सृजित होंगे। केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि सेवा, कृषि और चिकित्सा के क्षेत्र हमारी प्राचीन अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और इन्हें नए सिरे से इस बजट में परिभाषित किया गया है। आने वाली नई चुनौतियों के लिए इस बजट में समाधान दिया गया है। केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि आज़ादी के अमृत महोत्सव के इस कालखंड का यह अमृत बजट है, आज का बजट आम आदमी की आकांक्षाओं के अनुरूप है। ये बजट सबका साथ, सबका विकास के मूलमंत्र पर आधारित है, इसमें सभी वर्ग के लोगों का ध्यान रखा गया है।  

 

प्रमुख खबरें

NIIT Learning Systems ने अमेरिकी कंपनी Blue Water Learning को 167 करोड़ रुपये में खरीदा

Jamia Millia Islamia ने छात्र संघ संविधान को दी मंजूरी, 15 मई तय की समयसीमा

UP MLC Election: 11 सीटों के नतीजे घोषित, BJP ने 6 और SP ने 5 पर दर्ज की जीत

Arunachal Pradesh सीमा पर हालात सामान्य, Pema Khandu बोले- सेना कर रही मजबूत सुरक्षा