अर्चना जायसवाल को पद से हटाने पर बीजेपी ने कसा तंज, कहा - हनुमान चालीसा करवाना पड़ा भारी

By सुयश भट्ट | Feb 24, 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष अर्चना जायसवाल को हटाने से सियासी गलियारों में हलचल सी मच गई है। अर्चना जायसवाल को हटाने पर बीजेपी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश मीडिया प्रभारी नेहा बग्गा ने कांग्रस पर हमला बोला है।

इसे भी पढ़ें:40 फीट गहरे बोरवेल में गिरा 4 साल का मासूम, बचाने की जंग जारी 

बीजेपी प्रवक्ता नेहा बग्गा ने कहा कि हिन्दू धर्म और हिंदुत्व  से कांग्रेस कितनी नफरत करती है इसका एक और प्रमाण है। हनुमान चालीसा करवाने वाली महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अर्चना जायसवाल को पद से हटाया गया है। उन्हें हनुमान चालीसा करवाने का खामियाजा उठाना पड़ा।  हिजाब का समर्थन करने वाली कांग्रेस से उम्मीद भी क्या की जा सकती है।

उन्होंने ट्वीट लिखा कि कॉंग्रेस की हिन्दु धर्म और हिन्दुत्व से नफरत का एक और प्रमाण।#Hijab का समर्थन करने वाले कॉंग्रेस के राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व ने #OBC वर्ग से आने वाली महिला कॉंग्रेस अध्यक्ष अर्चना जैसवाल को हनुमान चालीसा पढ़ने की वजह से हटाया।

इसे भी पढ़ें:Madhya Pradesh: वीडी शर्मा ने कहा- हम विपक्ष को कमजोर नहीं मानते, कांग्रेस का तंज- डर गई है भाजपा 

वहीं गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने तंज कसा है। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि ये विवाद कांग्रेस का आंतरिक मामला है। लेकिन ये बताना चाहिए आखिरी अर्चना जायसवाल की क्या गलती है। कांग्रेस के अंदर इंजन खराब है और डिब्बे बदल रहे हैं। कांग्रेस एक अद्भुत पार्टी है।

प्रमुख खबरें

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी