महाराष्ट्र सरकार को गिराने की कोशिश कर रही है भाजपा: प्रियंका

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 28, 2020

नयी दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि भाजपा महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार को गिराने की कोशिश कर रही है। सोशल मीडिया के विभिन्न मंचों के माध्यम से कांग्रेस द्वारा चलाए गए ‘स्पीकअप इंडिया’ अभियान के तहत वीडियो जारी कर प्रियंका ने यह भी कहा कि भाजपा संकट के समय राजनीति नहीं करे और सबके साथ मिलकर देशवासियों की मदद करे। उन्होंने कहा, ‘‘आज कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता उन लोगों के लिए आवाज उठा रहे हैं जो कोरोना महामारी के असर से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। हम यह कोशिश कर रहे हैं कि सरकार उनकी आवाज सुने।’’ प्रियंका ने सरकार से आग्रह किया, ‘‘ गरीबों के खाते में तत्काल 10-10 हजार रुपये डाले जाएं और इसके साथ अगले छह महीनों के लिए हर गरीब परिवार को 7500 रुपये मासिक दिया जाए। जो प्रवासी मजदूर घर पहुंच चुके हैं उनके लिए मनरेगा के कार्य दिवस को 100 दिन से बढ़ाकर 200 दिन किया जाए। छोटो कारोबारियों की मदद के लिए सरकार वित्तीय पैकेज दे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘राजनतिक दलों खासकर भाजपा नेताओं से आग्रह है कि राजनीति बंद करिए, यह राजनीति का समय नहीं है। यह वो समय है जब सभी लोगों को एकजुट होना चाहिए और मतभेदों को दूर करके लड़ाई लड़नी चाहिए।’’ कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी ने हालिया बस प्रकरण का हवाला देते हुए दावा किया कि यूपी रोडवेज की बसें सड़कों पर नहीं, बल्कि कागजों पर चल रही हैं। उन्होंने महाराष्ट्र की राजनीतिक हलचल की पृष्ठभूमि में आरोप लगाया, ‘‘महाराष्ट्र की सरकार कोरोना महामारी से लड़ रही है। आप (भाजपा) उसे सहयोग देने की बजाय, गिराने की कोशिश कर रहे हैं, अस्थिर करने की कोशिश कर रहे हैं।’’ कांग्रेस महासचिव ने कहा, ‘‘ यह सहयोग का समय है। हम सबके ऊपर देश की जनता का कर्ज है। आपकी जीत में जनता का साथ है और हमारी पराजय के बाद भी जनता हमारे साथ खड़ी रही है।’’ 

इसे भी पढ़ें: प्रवासी श्रमिकों को CM योगी का बड़ा उपहार, घर लौटे मजदूरों को सस्ती दरों पर दुकानें और घर देगी UP सरकार

प्रमुख खबरें

ट्रंप से नफरत अब मानसिक बीमारी! इसका इलाज- प्रेसिडेंट पर भरोसा रखें और राष्ट्रगान सुनें, वायरल हुआ अनोखा प्रिस्क्रिप्शन

Gold नहीं खरीदने की मोदी की अपील के बाद ज्वैलर्स लाये नई योजना, पुराने सोने के बदले नये गहने खरीदने पर आकर्षक स्कीमें

वैश्विक संकट के बीच सबसे बड़े कूटनीतिक मिशन पर निकल रहे हैं मोदी, विश्व राजनीति में होगा बड़ा उलटफेर

Rohingya कैंप से आया, भारत में बनवाया Passport, UP की Ballia कोर्ट ने सुनाई 3 साल कैद की सजा