Waqf Board Bill को लेकर मुस्लिम धर्मगुरुओं को साधने की कोशिश में भाजपा

By अजय कुमार | Aug 28, 2024

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी वक्फ बोर्ड संशोधन विधेयक को दोनों सदनों में पास कराना चाहती है,लेकिन इससे विपक्ष को सियासी फायदा नहीं हो,इसके लिये उसके सांसद मुस्लिम धर्मगुरुओं से मिलकर वक्फ बोर्ड की खामियां गिना रहे हैं ताकि सरकार की नियत पर किसी को कोई संदेह नहीं हो। इसी क्रम में यूपी के डुमरियागंज के सांसद और संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) के अध्यक्ष जगदंबिका पाल ने लखनऊ में शिया चांद कमिटी के अध्यक्ष सैफ अब्बास और ईदगाह में इमाम मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली, दारुल उलूम नदवा के शिक्षक मौलाना इदरीस बस्तवी सहित अन्य मौलानाओं से मुलाकात की। पाल ने वक्फ संशोधन विधेयक लाने के पीछे की सरकार मंशा और उसके लाभ मुस्लिम धर्म गुरूओं को बताए। मुस्लिम धर्मगुरुओं ने विधेयक के कई बिंदुओं पर अपनी आपत्ति जताई और सुझावों को लेकर अपना ज्ञापन सौपा। जगदम्बिका पाल के साथ बीजेपी के अन्य नेता भी मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें: Uttar Pradesh BJP सदस्यता अभियान के सहारे बूथ को देगी मजबूती

वहीं जेपीसी अध्यक्ष ने मौलाना सैयद सैफ अब्बास से उनके आवास पर मुलाकात की ओर से वक्फ संशोधन विधेयक पर विस्तार से चर्चा की। मौलाना सैफ ने कहा कि जो वक्फ संशोधन बिल पेश किया गया है, उसमें कई खामियां है। उन्होंने अधिवक्ता मोहम्मद हैदर रिजवी की टीम द्वारा तैयार की गई आपत्तियों और सुझावों का ज्ञापन जेपीसी अध्यक्ष को सौंपा। मांग की कि जेपीसी एक पोर्टल तैयार करे, जिस पर देश भर कि विद्वानों, बुद्धिजीवियों और संगठनों के सुझाव आमंत्रित किए जाएं।

प्रमुख खबरें

Stubble Burning पर Bhagwant Mann बोले किसानों पर FIR नहीं, मिले नकद प्रोत्साहन

BSEB 29 जिलों में ₹330.07 करोड़ की लागत से बनाएगा हाईटेक परीक्षा भवन-सह-वज्रगृह

20 September History: 1857 में अंतिम मुगल बादशाह Bahadur Shah Zafar ने किया था आत्मसमर्पण

MS NOW, CNN और Politico की व्हाइट हाउस में एंट्री बैन, फेक न्यूज का आरोप लगाकर ट्रंप ने रिपोर्टर को रोका