भाजपा वाइस प्रेसिडेंट सुभाष शर्मा ने उच्च न्यायालय बार पदाधिकारियों से की मुलाकात, अधिवक्ता एन. के. वर्मा ने उठाया पार्किंग समस्या का मुद्दा

By प्रेस विज्ञप्ति | Aug 08, 2025

भारतीय जनता पार्टी के वाइस प्रेसिडेंट सुभाष शर्मा ने पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय का दौरा किया और वहां बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों से भेंट की। इस दौरान उन्होंने बार प्रधान सरतेज नरूला, वाइस प्रेसिडेंट निलेश सहित अन्य पदाधिकारियों के साथ अधिवक्ताओं से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की।

बैठक के दौरान एन. के. वर्मा ने विशेष रूप से बार प्रधान सरतेज नरूला के समक्ष पार्किंग की समस्या को उठाया। उन्होंने कहा कि उच्च न्यायालय परिसर में पार्किंग व्यवस्था दिनों-दिन बदहाल होती जा रही है, जिससे अधिवक्ताओं को प्रतिदिन लंबी कतारों में लगने की परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने यह भी कहा कि इसका प्रतिकूल प्रभाव उनके समय पर कोर्ट पहुंचने और समुचित न्यायिक प्रक्रिया पर पड़ रहा है। उन्होंने इस समस्या के तत्काल और स्थायी समाधान की आवश्यकता पर बल दिया।

बार प्रधान नरूला ने प्रतिनिधिमंडल को भरोसा दिलाया कि इस मुद्दे को प्राथमिकता के आधार पर सुलझाया जाएगा और अधिवक्ताओं को राहत पहुंचाने हेतु व्यावहारिक समाधान जल्द निकाला जाएगा।

यह बैठक अधिवक्ता समुदाय और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय एवं संवाद की दिशा में एक सकारात्मक पहल के रूप में मानी जा रही है, जिससे भविष्य में अधिवक्ताओं की कार्यशैली और सुविधाओं में सुधार की उम्मीद की जा रही है।

प्रमुख खबरें

शुरुआती कारोबार में US Dollar के मुकाबले भारतीय Rupee 96.26 के स्तर पर फिसला

प्राइवेट पार्ट पर चोट, खून से सने कपड़े... Premanand Maharaj के आश्रम में क्या छुपाया जा रहा? शिष्य की रहस्यमयी मौत पर भड़के संत

Tripura TTAADC: ग्राम समिति चुनाव के लिए 44 केंद्रों पर मतगणना शुरू

Gurugram में दो गुटों की झड़प के दौरान STF टीम पर हमला, कॉन्स्टेबल घायल