राज्यसभा की तीन सीट पर भाजपा की जीत, ‘खरीद-फरोख्त से हासिल की गई विजय’ : राउत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 11, 2022

मुंबई। महाराष्ट्र से राज्यसभा की तीन सीट पर भारतीय जनता पार्टी की जीत को “खरीद-फरोख्त से हासिल की गई विजय” करार देते हुए शिवसेना नेता संजय राउत ने शनिवार को निर्वाचन आयोग पर विपक्षी दल का साथ देने का आरोप लगाया और दावा किया कि भाजपा ने आयोग पर “दबाव” बनाया। अपनी सीट बचाने में कामयाब हुए राउत ने दोपहर में संवाददाताओं से कहा, “कुछ घोड़ों को ऊंचे दाम पर बिक्री के लिए रखा गया था और हमारे उम्मीदवार को वोट देने के आश्वासन के बावजूद उन्होंने पाला बदल लिया।” राउत ने कहा कि शिवसेना के दूसरे प्रत्याशी संजय पवार की हार से पार्टी को कोई झटका नहीं लगा।

इसे भी पढ़ें: 'MVA विधायकों ने नहीं की क्रॉस वोटिंग', प्रफुल्ल पटेल बोले- कम से कम 5 निर्दलीयों ने हमें वोट नहीं दिया

महाराष्ट्र से कड़े मुकाबले में भाजपा के पीयूष गोयल, अनिल बोंडे और महाडिक राज्यसभा चुनाव में विजयी हुए हैं। शिवसेना से राउत, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी से प्रफुल्ल पटेल और कांग्रेस से इमरान प्रतापगढ़ी संसद के उच्च सदन में पहुंचे हैं। कुल 284 वैध मतों में से गोयल को 48, बोंडे को 48, महाडिक को 41. 56, राउत को 41, प्रतापगढ़ी को 44 और पटेल को 43 मत प्राप्त हुए। चुनाव के नियमों का उल्लंघन होने के आरोपों और मतों को अमान्य ठहराने की मांग को लेकर भाजपा और शिवसेना दोनों ने निर्वाचन आयोग का रुख किया। आयोग ने महाराष्ट्र के राज्यसभा निर्वाचन अधिकारी को निर्देश दिया कि शिवसेना के विधायक सुहास कांदे के मत को खारिज कर दिया जाए।

प्रमुख खबरें

Titan के नतीजों से Stock Market में धूम, Share रॉकेट बना, 35% बढ़ा Profit

Petrol-Diesel पर राहत की बड़ी कीमत, सरकारी Oil Companies को हर महीने ₹30 हजार करोड़ का घाटा

OpenAI विवाद में नया मोड़: Elon Musk की पार्टनर Shivon Zilis ने खोले निजी जिंदगी के पन्ने

Stock Market में Lenskart का बड़ा खेल, 5300 करोड़ के सौदे के बाद शेयर में आया 5% का उछाल