BJP संविधान में बदलाव करने के लिए चाहती है 400 से अधिक सीट : Sharad Pawar

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 28, 2024

पुणे। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के प्रमुख शरद पवार ने रविवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) संविधान में बदलाव करने के लिए लोकसभा चुनाव में 400 से अधिक सीट जीतना चाहती है। पुणे की सासवड तहसील में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पवार ने कहा कि इस साल का आम चुनाव पहले के चुनावों से अलग है क्योंकि यह तय करेगा कि देश किस तरीके से काम करेगा। सासवड तहसील, बारामती लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। 

इसे भी पढ़ें: ‘AAP’ के लोकसभा चुनाव प्रचार गीत पर निर्वाचन आयोग ने प्रतिबंध लगाया : Atishi

राकांपा (शरदचंद्र पवार) ने पार्टी प्रमुख शरद पवार की बेटी एवं मौजूदा सांसद सुप्रिया सुले को बारामती से उम्मीदवार बनाया है। वह महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार के खिलाफ चुनाव लड़ रही हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘मैं जहां कहीं जाता हूं ‘तुरहा बजाता व्यक्ति’ चिह्न देखता हूं। सुप्रिया सुले को वोट दें और उन्हें भारी मतों के अंतर से विजयी बनाएं। हम विकास और लोगों का कल्याण करेंगे।

प्रमुख खबरें

Marco Rubio बोले, भारत और Iran के बीच नहीं चल रही कोई व्यापार वार्ता

Nagpur में WCL खदान से विस्फोटक और फोन चुराने वाला कर्मी गिरफ्तार

Punjab Police ने ED से मनी लॉन्ड्रिंग केस में पूरे दस्तावेज और योग्य अधिकारी भेजने को कहा

NHRC ने Gujarat सरकार को दिया निर्देश, पीड़ित महिला को दें 7.5 लाख रुपये मुआवजा