63 लाख मकानों पर बुलडोजर चलाना चाहती है भाजपा, केजरीवाल बोले- ये आजाद भारत का सबसे बड़ा विध्वंस

By अभिनय आकाश | May 16, 2022

शाहीन बाग, मदनपुर खादर, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी, मंगोलपुरी, करोल बाग, ख्याला और लोधी कॉलोनी सहित दिल्ली के कई हिस्सों में तीनों नदर निगमों की तरफ से चलाए जा रहे अतिक्रमण अभियान को लेकर बीजेपी सरकार पर हमलावर रहने वाली आम आदमी पार्टी की तरफ से दिल्ली में आज एक अहम बैठक बुलाई गई।  सिविल लाइंस स्थित केजरीवाल के आधिकारिक आवास पर बुलाई गई इस बैठक में उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया समेत पार्टी के तमाम बड़े नेताओं की मौजूदगी रही। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जिसके बाद कच्ची कॉलोनियों को मालिकाना हक दिलाने समेत बुलडोजर अभियान को लेकर बीजेपी पर निशाना भी साधा। 

इसे भी पढ़ें: केरल में ट्वेंटी-20 से नाता जोड़कर केजरीवाल ने जन कल्याण गठबंधन की घोषणा की

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज डिजिटल प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा शासित नगर निगम पर बड़ा आरोप लगाया है। उनका कहना है कि जिस तरह से भाजपा दिल्ली में लोगों के घर और दुकानें तोड़ रही है वो सही नहीं है। 63 लाख लोगों की दुकानों या मकानों पर बुलडोजर चल सकता है। ये आजाद भारत का सबसे बड़ा विध्वंस होगा।  गौरतलब है कि भाजपा की दिल्ली इकाई के प्रमुख आदेश गुप्ता ने स्थानीय महापौर को 20 अप्रैल को पत्र लिख कर ‘‘रोहिंग्या, बांग्लादेशियों और असामाजिक तत्वों’’ द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाने का अनुरोध किया था, जिसके बाद से भाजपा शासित नगर निकायों द्वारा शहर में अलग-अलग इलाकों में अतिक्रमण रोधी अभियान चलाए जा रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिक्किम के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को बधाई दी

आप विधायकों की बैठक शनिवार को होने वाली थी, लेकिन मुंडका इलाके में एक इमारत में भीषण आग लगने की घटना के बाद इसे रद्द कर दिया गया था। आग की चपेट में आने से कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई थी। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को एक पत्र लिखकर उनसे राष्ट्रीय राजधानी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित तीन नगर निकायों द्वारा चलाए जा रहे अतिक्रमण रोधी अभियान के कारण शहर में हो रही ‘‘तोड़-फोड़’’ को रोकने का आग्रह किया था।  

प्रमुख खबरें

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR

Elon Musk के अंबानी वाले सवाल पर बोले Rahul Gandhi, दूसरे व्यक्ति से मिलेंगे तो और पता चलेगा

विवाद में उलझा Arunachal Pradesh, Ranji Trophy के पहले मैच से बाहर होने का खतरा