प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिक्किम के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को बधाई दी

Narendra Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को सिक्किम के स्थापना दिवस के अवसर पर राज्य के लोगों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि सिक्किम के लोगों ने विभिन्न क्षेत्रों में सफलता हासिल की है और वे राष्ट्र की प्रगति में बहुमूल्य योगदान दे रहे हैं।

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को सिक्किम के स्थापना दिवस के अवसर पर राज्य के लोगों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि सिक्किम के लोगों ने विभिन्न क्षेत्रों में सफलता हासिल की है और वे राष्ट्र की प्रगति में बहुमूल्य योगदान दे रहे हैं। सिक्किम की स्थापना 16 मई 1975 को भारत के 22वें राज्य के रूप में हुई थी।

इसे भी पढ़ें: Gyanvapi Masjid Row: ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में तीसरे दिन का सर्वेक्षण कार्य जारी

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘सिक्किम के भाइयों और बहनों को राज्य के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं। सिक्किम के लोगों ने विभिन्न क्षेत्रों में सफलता हासिल की है और वे राष्ट्र की प्रगति में बहूमुल्य योगदान दे रहे हैं। ईश्वर राज्य के लोगों को सुख और उत्तम स्वास्थ्य दे।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़