BJP राज्यों में डेयरी सहकारी संस्थाओं पर नियंत्रण करना चाहती है : कांग्रेस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 12, 2023

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने बुधवार को आरोप लगाया कि कर्नाटक में अमूल और नंदिनी ब्रांड के बीच जबरन समन्वय करने की घोषणा भारतीय जनता पार्टी द्वारा राज्यों में डेयरी सहकारी संस्थाओं पर नियंत्रण स्थापित करने का प्रयास है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि कांग्रेस ऐसा नहीं होने देगी कि भारतीय जनता पार्टी एक राष्ट्र और एक दूध का नारा दे। गत पांच अप्रैल को अमूल द्वारा बेंगलुरु में दूध और दही की आपूर्ति करने की घोषणा के बाद से चुनावी राज्य कर्नाटक में राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है।

इसे भी पढ़ें: बठिंडा मिलिट्री स्टेशन के गार्ड रूम से इंसास राइफल गायब, सिविल ड्रेस में शूटर, चार जवानों की मौत का हत्यारा कौन?

रमेश ने कहा, कांग्रेस ने हमेशा भारत के संघीय और विकेंद्रीकृत दृष्टिकोण का समर्थन किया है। वह भाजपा और सहकारिता मंत्री अमित शाह के केंद्रीकृत नियंत्रण के प्रयासों का विरोध करती है। उधर, गुजरात की सहकारिता कंपनी अमूल के प्रमुख जयेन मेहता ने मंगलवार को कहा कि वह बेंगलूरु में केवल ऑनलाइन चैनल के जरिये दूध और दही बेचेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि नंदिनी दूध के साथ उनकी कोई प्रतिस्पर्धा नहीं है।

प्रमुख खबरें

PV Sindhu ने BWF World Championships में किया धमाकेदार आगाज, पहले राउंड में दर्ज की शानदार जीत

BSE Share Price: Jefferies ने रेटिंग घटाकर किया Underperform, शेयर में 5% की गिरावट, 2940 तक का लक्ष्य

Electronics Sector में भारी निवेश: सरकार ने 7,877 करोड़ के 31 Investment Proposals को दी मंजूरी

Prahlad Joshi ने NTA को दिया युद्ध स्तर पर Exam सुधार का आदेश, 50 कर्मचारी बर्खास्त