जहांगीरपुरी में शुरू हुई बुलडोजर की कार्रवाई! आप विधायक बोले- दिल्ली की शांति भंग करना चाहती है BJP

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 20, 2022

नयी दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के नेता अमानतुल्लाह खान ने जहांगीरपुरी में अतिक्रमण विरोधी अभियान के समय पर सवाल उठाते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर दिल्ली के शांतिपूर्ण माहौल को बिगाड़ने का आरोप लगाया है। दिल्ली के ओखला क्षेत्र से ‘आप’ विधायक अमानतुल्लाह खान ने बुधवार को टि्वटर पर एक वीडियो संदेश जारी किया। इसमें उन्होंने कहा कि अतिक्रमण विरोधी अभियान के तहत रमजान के पवित्र महीने में जहांगीरपुरी इलाके में एक विशेष समुदाय के लोगों को परेशान करने के लिए उनके घरों को तोड़ने से क्षेत्र में माहौल और खराब हो जाएगा।

प्रमुख खबरें

Asian Games: Loh Kean Yew से तीन गेम में हारे Lakshya Sen, दूसरे दौर से बाहर

Congo Plane Crash: दो शीर्ष सैन्य अधिकारियों समेत 14 की मौत, किकविट से किंशासा जा रहा था विमान

Asian Games मैराथन में Sawan Barwal ने 44 साल बाद भारत को दिलाया रजत पदक

Donald Trump से इस साल दो और बार मिल सकते हैं शी चिनफिंग, दिया चीन आने का न्योता