लोगों का ध्यान वास्तविक मुद्दों से हटाना चाहती है भाजपा: गुलाम नबी आजाद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 25, 2019

गुवाहाटी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महासचिव गुलाम नबी आजाद ने मंगलवार को कहा कि भाजपा संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) और देश भर में एनआरसी लाने का प्रस्ताव रखकर लोगों का ध्यान वास्तविक मुद्दों से हटाना चाहती है। उन्होंने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि भाजपा ने 2014 में लोकसभा चुनाव से पहले जो वादे किए थे ,वे अब भी पूरे नहीं हुए हैं और वह भारत के लोगों को धार्मिक आधार पर बांटकर लड़ाई कराना चाहती है।

इसे भी पढ़ें: CAA पर अति-आत्मविश्वास का शिकार हो गयी मोदी सरकार

आजाद ने कहा, ‘‘प्याज 150 रुपये प्रति किलोग्राम मिल रहा है और टमाटर 100 रुपये किलोग्राम। पेट्रोल, डीजल और एलपीजी के दाम बढ़ रहे हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ वे भारत को बांटना चाहते हैं। उनका पूरा आधार ही बंटवारा है।’’ झारखंड विधानसभा चुनाव के परिणाम पर उन्होंने कहा कि राज्य में सीएए और एनआरसी की वजह से भाजपा हारी है। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर