भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार हावड़ा जाते समय गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 11, 2022

कोलकाता। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार को पुलिस ने शनिवार को तब गिरफ्तार कर लिया जब वह हिंसा से प्रभावित हावड़ा जाने का प्रयास कर रहे थे। पुलिस ने कहा कि उत्तर दिनाजपुर के बालुरघाट से सांसद मजूमदार को विद्यासागर सेतु पर स्थित एक टोल प्लाजा के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई-से कहा, ‘‘हावड़ा में सीआरपीसी की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू है जहां मजूमदार प्रवेश करने का प्रयास कर रहे थे। उनके दौरे से कानून व्यवस्था बिगड़ने की स्थिति पैदा हो सकती थी। एहतियात के तौर पर उन्हें गिरफ्तार किया गया।’’

इसे भी पढ़ें: कोविड के बढ़ते मामलों से घबराने की जरूरत नहीं, कोई चिंताजनक स्वरूप नहीं मिला: विशेषज्ञ

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने मजूमदार के खिलाफ पुलिस कार्रवाई की सराहना करते हुए आरोप लगाया कि वह सांप्रदायिक तनाव भड़काने के लिए हावड़ा जा रहे थे। टीएमसी विधायक तापस रे ने कहा, ‘‘पुलिस ने उन्हें रोककर सही काम किया।’’ हालांकि, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष हावड़ा में प्रवेश करने और उन क्षेत्रों का दौरा करने में सफल रहे जहां उनकी पार्टी के कार्यालयों पर हमला किया गया था। घोष ने कहा, ‘‘यहां की अराजक स्थिति प्रशासन की विफलता को दर्शाती है।’’ कोलकाता के महापौर फरहाद हकीम ने भाजपा की निलंबित प्रवक्ता नुपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग की। शर्मा द्वारा पैगंबर मोहम्मद के बारे में की गई टिप्पणी को लेकर शुक्रवार को हावड़ा के कुछ हिस्सों में हिंसा हुई थी।

प्रमुख खबरें

West Asia संकट के बावजूद Akasa Air की ऊंची उड़ान, 30% कैपेसिटी बढ़ाने का Mega Plan

Infosys की AI से अरबों की कमाई, Nandan Nilekani का बड़ा दावा- Technology नौकरियां नहीं छीनेगी

Vedanta में बड़ी Block Deal से हड़कंप, Share Price 8% लुढ़का, निवेशकों में मची खलबली।

Hockey Thriller: India ने Pakistan को 4-3 से हराया, London में अंतिम पलों तक चला रोमांच।