कैप्टन पर फिर दांव खेलेगी बीजेपी, बनाया जा सकता है NDA का उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार, जानें क्यों है उनकी दावेदारी मजबूत

By अभिनय आकाश | Jul 02, 2022

राष्ट्रपति चुनाव के साथ-साथ सभी की नजरें उपराष्ट्रपति चुनाव पर भी टिकी हुई है। देश का अगला उपराष्ट्रपति कौन होगा? वर्तमान उपराष्ट्रपति एम वैंकैया नायडू का कार्यकाल 10 अगस्त 2022 को समाप्त हो रहा है। कैप्टन की पार्टी का बीजेपी में विलय होने की चर्चाओं के बीच एक नई खबर सामने आ रही है। बीजेपी एक बार फिर कैप्टन अमरिंदर सिंह पर दाव लगा सकती है। सूत्रों के अनुसार कैप्टन अमरिंदर सिंह एनडीए की तरफ से उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार हो सकते हैं। कैप्टन अमरिंदर सिंह दो बार पंजाब के सीएम रह चुके हैं। 

इसे भी पढ़ें: 'पंजाब में हर महीने मिलेगी 300 यूनिट फ्री बिजली', CM मान बोले- आने वाले दिनों में पूरी करेंगे और भी गारंटी

भले ही कैप्टन के चेहरे को आगे रख कर पंजाब में कोई खास सफलता नहीं मिली हो। लेकिन कैप्टन पंजाब के सियासी दिग्गज हैं। शहरों से लेकर गांवों तक हर जगह वह चर्चित नेता हैं। इसके अलावा कैप्टन फौज से रिटायर भी हैं। उन्हें एक कड़क नेता व हार न मानने वाला फौजी माना जाता है। अकाली दल के गठबंधन तोड़ने के बाद बीजेपी के एक हाई प्रोफाइल चेहरे की तलाश को कैप्टन ने पूरा किया है। बीजेपी से नजदीकियों का कारण अब कैप्टन को उपराष्ट्रपति पद का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। कैप्टन अमरिंदर सिंह को राष्ट्रपति बनाकर भाजपा सिख कार्ड खेल सकती है। पार्टी की निगाह वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव पर है।  

प्रमुख खबरें

Delhi में Onion Price हुआ दोगुना, महाराष्ट्र में बारिश से थोक भाव 50 रुपये प्रति किलो पहुंचे

Himachal में बागवान न खरीदें नकली PGR, मंत्री Jagat Singh Negi ने दी सलाह

नई फीस लगेगी...गद्दारी करने वाले बांग्लादेश को भारत ने दिया सबसे बड़ा झटका

भारत को सबसे खतरनाक मशीन देने वाला है रूस, हिले कई देश!