वादों को पूरा नहीं करने के लिए भाजपा को याद किया जाएगा: चिदंबरम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 27, 2019

चेन्नई। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने बुधवार को सत्तारूढ़ भाजपा पर बरसते हुए कहा कि उसे लोगों से किए गए वादों को पूरा नहीं करने के लिए याद किया जाएगा। ‘‘न्यूनतम आय योजना’’ की विशेषताओं को स्पष्ट करते हुए उन्होंने संवाददाता सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि भाजपा विकास आंकड़ों पर गलतबयानी कर रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि माल एवं सेवा कर (जीएसटी)लागू कर उन्होंने (नरेंद्र मोदी) देश के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उपक्रमों को बर्बाद कर दिया। जब लोग भाजपा के बारे में सोचते हैं तो उनके मन में यही बात आती है कि आंकड़ों में हेरफेर कर उन्होंने यह दिखाया है कि उन्होंने विकास किया है।’’ भाजपा के प्रति अपना तीखा रूख बरकरार रखते हुए चिदंबरम ने कहा, ‘‘भाजपा को वादों को तोड़ने के लिए याद किया जाएगा। बैंक खातों में 15 लाख रुपये, किसानों की आय दोगुनी, नोटबंदी और त्रुटिपूर्ण जीएसटी। अगर हम भाजपा कहते हैं तो ये चार बातें लोगों के मन में आती हैं।’’

इसे भी पढ़ें: केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम की अचल संपत्ति पांच साल में तीन गुणा बढ़ी

उन्होंने कहा कि केंद्र में कोई मोदी सरकार नहीं है बल्कि नयी दिल्ली में सिर्फ मोदी हैं। चिदंबरम ने कहा, ‘‘अगर आपको लगता है कि कोई कैबिनेट है। अगर आपको लगता है तो कि कोई सरकार है, आप पूरी तरह से गलत हैं। दिल्ली आइए और सात दिन रहिए। आप जान जाएंगे कि एक ही व्यक्ति है जो सरकार है। वह श्री मोदी हैं।’’

प्रमुख खबरें

Indian Air Force: IAF Recruitment में बड़ा बदलाव, अब GATE Score से Technical Branch में मिलेगी सीधी एंट्री

Kejriwal का बड़ा हमला: SIT जांच सिर्फ़ एक धोखा, ताकतवरों को बचाने का Cover-Up

Real Estate Market | भारतीय रियल एस्टेट में उछाल: अप्रैल-जून तिमाही में देश के 9 प्रमुख शहरों में घरों की बिक्री 19% बढ़ी

ईसाई धर्मांतरण पर भड़क गये Bastar के ग्रामीण, Narayanpur Village में जबरदस्त हंगामा, Christian बने 26 परिवारों का गाँव वालों ने किया बहिष्कार