केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम की अचल संपत्ति पांच साल में तीन गुणा बढ़ी

union-minister-jual-oram-real-estate-grew-three-times-in-five-years
[email protected] । Mar 27 2019 5:43PM

वर्ष 2014-15 में ओराम की वार्षिक आय 8.68 लाख रूपये थी जो 2018-19 में बढ़ कर 13.23 लाख रूपये हो गई। ओराम ने सुंदरगढ़ लोकसभा सीट के लिए मंगलवार को नामांकन पत्र दाखिल किया जिसके साथ दिये गये हलफनामे में यह जानकारी सामने आई।

भुवनेश्वर। भाजपा के वरिष्ठ नेता और जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम की अचल संपत्ति पांच साल में बढ़ कर तीन गुणा हो गई जबकि इसी समयावधि के दौरान उनकी पत्नी की संपत्ति बढ़ कर चार गुणा हो गई। वर्ष 2014-15 में ओराम की वार्षिक आय 8.68 लाख रूपये थी जो 2018-19 में बढ़ कर 13.23 लाख रूपये हो गई। ओराम ने सुंदरगढ़ लोकसभा सीट के लिए मंगलवार को नामांकन पत्र दाखिल किया जिसके साथ दिये गये हलफनामे में यह जानकारी सामने आई।

इसे भी पढ़ें: केंद्रीय बैंक ने भारतीय लेखा मानकों का क्रियान्वयन टाला

हलफनामे में बताया गया है कि भाजपा के आदिवासी नेता की पत्नी झिंगिया ओराम की संपत्ति 2014-15 में 4.47 लाख रूपये थी जो 2018-19 में बढ़ कर7.60 लाख रूपये हो गयी। ओराम के पास करीब 80,530 रूपये नकद हैं जबकि उनकी पत्नी के पास 50,650 रूपये की नकद राशि है।

इसे भी पढ़ें: स्विफ्ट नियमों के उल्लंघन को लेकर पीएनबी पर दो करोड़ रुपये का जुर्माना

All the updates here:

अन्य न्यूज़