सचिन पायलट के आने से भाजपा को होगा फायदा, इन दो समुदायों को साधने में मिलेगी मदद

By अंकित सिंह | Jul 14, 2020

राजस्थान में अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच चल रही लड़ाई पर भाजपा करीबी नजर बनाई हुई है। फिलहाल सचिन पायलट को कांग्रेस अध्यक्ष पद और उपमुख्यमंत्री पद से हटा दिया गया है। ऐसे में अगर सचिन पायलट कांग्रेस को छोड़ते हैं और भाजपा में शामिल हो जाते हैं तो इससे पार्टी को बहुत फायदा हो सकता है। पार्टी इस बात की उम्मीद कर रही है कि यदि सचिन पायलट भाजपा में आते हैं तो कम से कम 49 सीटों पर इसका सीधे तौर पर फायदा होगा। उधर, सचिन पायलट लगातार बीजेपी के संपर्क में होने की अटकलों को खारिज कर चुके है। उनके साथ वाले विधायक भी यह लगातार कह रहे हैं कि वह कांग्रेस में है और कांग्रेस में ही रहेंगे पर गहलोत मंजूर नहीं है।

इसे भी पढ़ें: नहीं मिला सम्मान, लोकसभा चुनाव के बाद बिखरती चली गई राहुल की ‘युवा ब्रिगेड’

राजस्थान की सियासत में गुर्जर और मीणा अहम भूमिका में है। सचिन पायलट का ही कमाल है कि आज गहलोत के खिलाफ लड़ाई में पांच मीना विधायक उनके साथ हैं। राजस्थान की सियासत में गुर्जर और मीणा की अहम भूमिका है। राज्य की आबादी में 9 प्रतिशत के करीब गुर्जर तो 7 से 8 प्रतिशत के करीब मीणा हैं। अगर सचिन पायलट भाजपा में आते हैं तो पार्टी को दौसा, सवाई माधोपुर, भरतपुर, जयपुर ग्रामीण और करौली में दोनों ही जातियों का वोट हासिल करने में मदद मिलेगी। खुद गुर्जर होने के बावजूद भी सचिन पायलट मीणा को साथ जोड़ने में पीछे नहीं हटे। इसलिए 2018 विधानसभा चुनाव में गुर्जर और मीणा के गढ़ कहे जाने वाले क्षेत्रों में भाजपा को मुंह की खानी पड़ी। गुर्जर और मीणा बहुल सीटों वाले 49 सीटों में से कांग्रेस 42 सीटों को जीतने में कामयाब रही। भाजपा सत्ता से बाहर हुई तो इसका कारण भी यही था। अब जब पायलट कांग्रेस में हाशिए पर जा चुके हैं तो देखना होगा कि उनकी आगे की राह क्या होती है? क्या वह भाजपा में शामिल होते हैं या नई पार्टी बना कर एनडीए को मजबूत करते हैं?

प्रमुख खबरें

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली